Giridih News: चाणक्य पब्लिक स्कूल में वार्षिक उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह धूमधाम से आयोजित

गिरिडीह के चाणक्य पब्लिक स्कूल में सत्र 2025–26 का वार्षिक उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह आयोजित हुआ। इस दौरान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुति, नाटक और प्रेरणादायक संबोधन आकर्षण का केंद्र रहे।

गिरिडीह: चाणक्य पब्लिक स्कूल में गुरुवार को “वार्षिक उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह (सत्र 2025-26)” का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वार्षिक परीक्षा में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथियों द्वारा मोमेंटो एवं सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की शुरूआत दीप प्रज्वलन एवं स्वागत गीत के साथ कि गई। विद्यार्थियों द्वारा सिविक सेंस (नागरिक शिष्टाचार) पर आधारित नाटक प्रस्तुत किया गया, जिसमें ट्रैफिक नियम, स्वच्छता एवं मोबाइल का सही उपयोग के संदेश दिए गए।

इस दौरान विद्यालय के हेड बॉय एवं हेड गर्ल को सैश पहनाकर सम्मानित किया गया तथा उन्हें नए सत्र में बेहतर प्रदर्शन करने हेतु प्रेरित किया गया। साथ ही तीन विशेष पुरस्कार बेस्ट स्टूडेंट अवॉड, क्लीननेस अवॉड तथा बेस्ट अटेंडेंस अवॉड भी शामिल किया गया।

स्कूल प्रांगण में आए मुख्य अतिथिगण पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी जीतवाहन उरांव, पुलिस निरिक्षक सह-थाना प्रभारी श्याम महतो एवं निदेशक राहुल कुमार बर्मन द्वारा विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए निरतंर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया गया एंव उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई।

इस अवसर पर विद्यालय के संस्थापक अनिल कुमार बर्मन, सौरभ बर्मन साथ ही सभी शिक्षक-शिक्षिकाएँ राकेश कुमार,  समृद्धि,  देवांशी,  सुप्रिया,  राधा,  अंजलि,  दीपशिखा,  रीमा, शालू एवं मिस दृष्टि ने सराहनीय योगदान दिया। कार्यकम उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

लेखक के बारे में

By Anjali Sinha

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention…

Read More