Giridih News: स्कॉलर बीएड कॉलेज में गूंजे स्वास्थ्य के विचार, भाषण प्रतियोगिता का सफल आयोजन

गिरिडीह: विश्व स्वास्थ्य दिवस’ के उपलक्ष्य में स्कॉलर बीएड कॉलेज में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमे प्रशिक्षुओ नें अपने अपने विचार प्रस्तुत किये। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) द्वारा इस वर्ष निर्धारित थीम “स्वास्थ्य के लिए एकजुट हों: विज्ञान के साथ खड़े रहें” के तहत छात्रों को जागरूक किया गया।
इस अवसर पर प्राचार्या ने स्वास्थ्य के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है और युवाओं को अपनी जीवनशैली में नियमित व्यायाम और संतुलित आहार को प्राथमिकता देनी चाहिए साथ ही उन्होंने कहा कि जन-जन तक स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी पहुंचाने के लिए शिक्षा और जागरूकता सबसे सशक्त माध्यम हैं।
वहीँ डीएलएड प्रभारी डॉ हरदीप कौर नें सभी विद्यार्थियों को उनकी दिनचर्या सुधारने के लिए प्रेरित किया एवं विद्यार्थियों को सपथ दिलाई की वो अपने साथ-साथ अपने परिवार और आस-पास सफाई का ध्यान रखें ताकि हम सभी बीमारियों से बचें रहे। साथ ही उन्होंने विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) द्वारा इस दिवस को मनाने के उद्देश्यों को स्पष्ट करते हुए ‘उपचार से बेहतर बचाव’ के सिद्धांत पर जोर दिया और रोगों से बचने के व्यावहारिक उपाय बताए।
मौके पर कॉलेज के प्रोफेसर डॉ संतोष चौधरी, प्रोफेसर डॉ राजेंद्र कुमार, प्रोफेसर डॉ सुधांशु शेखर, प्रोफेसर डॉ प्रवीण कुमार मिश्र, प्रोफेसर डॉ डॉली कुमारी, प्रोफेसर रंजीत कुमार सिंह, प्रोफेसर कौशल कुमार, प्रोफेसर तनामिका वर्मा, प्रोफेसर प्रवीण कुमार एवं साथ ही अजय रजक, जय किशोर शाही, मनीष जैन आदि उपस्थित रहे।


