Sahebganj News: पीएमश्री नगर पालिका कन्या उच्च विद्यालय में ‘नशामुक्त युवा’ पर कार्यशाला आयोजित

साहिबगंज: युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत मेरा युवा भारत (माय भारत), साहिबगंज द्वारा पीएमश्री नगर पालिका कन्या उच्च विद्यालय में “नशामुक्त युवा” विषय पर प्रखंड स्तरीय पड़ोस युवा संसद का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 100 युवाओं ने भाग लिया। मुख्य अतिथि के रूप में साहिबगंज महाविद्यालय के प्रोफेसर कुणाल कांत वर्मा, वार्ड पार्षद वर्षा कुमारी, प्राचार्य फारुख अंसारी और शिक्षक प्रदीप मोदी, नीलम कुमारी, रेखा कुमारी मौजूद रहे।
जिला युवा अधिकारी सौरभ पांडे ने कहा कि नशामुक्त युवा ही विकसित भारत की मजबूत नींव हैं। युवा देश की सबसे बड़ी शक्ति हैं। उन्होंने युवाओं से अपनी ऊर्जा का उपयोग राष्ट्र निर्माण में करने और अपने गांव-पंचायत में नशामुक्ति के प्रति जागरूकता फैलाने का आह्वान किया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना, नेतृत्व क्षमता और लोकतांत्रिक मूल्यों को विकसित करना था।
युवाओं ने नशामुक्ति और सामाजिक विकास पर अपने विचार रखे। अंत में सभी युवाओं को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई और श्रेष्ठ प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन लेखा-सह-सहायक चंदन कुमार ने किया। इस मौके पर राहुल कुमार यादव, पवन कुमार, रितेश कुमार रंजन, सुप्रिया कुमारी सहित सैकड़ों छात्राएं उपस्थित थीं।


