Bokaro News: बच्चेदानी ऑपरेशन के दौरान महिला की मौतः परिजनों ने हॉस्पिटल में किया हंगामा

बोकारो के चास स्थित सुरेश अमृत मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में यूटरस के ऑपरेशन के दौरान 55 वर्षीय पार्वती देवी की मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। घटना की सूचना पाकर चास थाना प्रभारी सुषमा कुमारी मौके पर पहुँचीं। प्राथमिक जांच में मौत का कारण हार्ट अटैक बताया गया है। हंगामे के बाद अस्पताल प्रबंधन द्वारा परिजनों को 6 लाख रुपये का मुआवजा और इलाज का खर्च वापस करने पर मामला शांत हुआ। पुलिस फिलहाल मामले की गहन जांच कर रही है।

बोकारो: चास तेलीडीह स्थित सुरेश अमृत मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में बच्चेदानी (यूटरस) के ऑपरेशन के दौरान 55 वर्षीय पार्वती देवी की मौत हो गई। इस घटना के बाद शुक्रवार को अस्पताल परिसर में परिजनों ने जमकर हंगामा किया। मृतिका पार्वती देवी, बरडटांड, नारायणपुर पंचायत की निवासी थीं।पार्वती देवी को उनके पति प्रदीप शर्मा ने 2 मार्च की रात करीब 8 बजे ऑपरेशन के लिए अस्पताल में भर्ती कराया था। परिजनों के अनुसार, ऑपरेशन से पहले सभी आवश्यक जांच कराई गई थीं और उनकी रिपोर्ट सामान्य पाई गई थी।

ऑपरेशन के दौरान ही पार्वती देवी की हालत बिगड़ गई, शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे डॉ. शुभ्रा वर्मा की देखरेख में ऑपरेशन शुरू हुआ। हालांकि, ऑपरेशन के दौरान ही पार्वती देवी की हालत बिगड़ गई और उनकी मौत हो गई। मृतका के  बेटे ने बताया कि शुरुआत में सब कुछ सामान्य था, लेकिन लगभग एक घंटे बाद ऑपरेशन थिएटर में अफरातफरी मच गई।परिजनों ने आरोप लगाया कि अस्पताल में ऑक्सीजन सिलेंडर की उचित व्यवस्था नहीं थी, जिसके कारण उनकी मां की जान चली गई। 

वहीं, अस्पताल प्रबंधन और डॉक्टरों  से जब इस संबंध में जानकारी लेने के लिए उनके मोबाइल पर संपर्क किया गया तो अस्पताल प्रबंधन ने फोन उठाना उचित नही समझा। घटना की सूचना मिलने पर चास थाना प्रभारी सुषमा कुमारी अस्पताल पहुंचीं और मामले की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि यूटरस का ऑपरेशन चल रहा था, इसी दौरान मरीज को हार्ट अटैक आया जिससे उसकी मौत हो गई। ऑक्सीजन की कमी के आरोपों की भी जांच की जा रही है।चास थाना प्रभारी सुषमा कुमारी ने बताया कि मृतका के परिजनों को इलाज में खर्च हुई राशि वापस करने के साथ 6 लाख रुपए का मुआवजा भी दिया गया। इसके बाद परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए अपने घर ले गए। पुलिस  पूरे मामले की फिलहाल  जांच कर रही है।

लेखक के बारे में

By Anjali Sinha

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention…

Read More