Koderma News: ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन में महिला शिक्षा के महत्व पर विशेष व्याख्यान का आयोजन

कोडरमा: ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन के एलुमनी ऐसोसिएशन के तत्वावधान में विषय – महिला शिक्षा पर विशेष व्याख्यान सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बी एड सत्र 2018-20 की एलुमनी मोना सिन्हा ने उक्त विषय पर अपने बहुमूल्य विचार साझा करते हुए वर्तमान समाज में महिला शिक्षा के महत्व, चुनौतियों एवं सशक्तिकरण की भूमिका पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला ।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य ने कहा कि राष्ट्र एवं समाज के विकास में महिलाओं का महत्वपूर्ण भूमिका है। इस अवसर पर एलुमनी मोना सिन्हा ने महाविद्यालय के पुस्तकालय हेतु पुस्तक भेंट की। कार्यक्रम में महाविद्यालय के बी एड सत्र 2025-27 के सभी प्रशिक्षु एवं एलुमनी एसोसिएशन के समन्वयक सौरभ शर्मा और महाविद्यालय के सभी सहायक प्राध्यापक डॉ पूजा कुमारी, डी एल एड विभागाध्यक्ष मनीष कुमार सिंह, आंतरिक गुणवता आश्वासन प्रकोष्ठ के समन्वयक मनीष कुमार सिन्हा, डी एल एड समन्वयक खुशबू कुमारी सिन्हा, संजीत कुमार, सीताराम यादव एवं चुन्नु कुमार आदि उक्त अवसर पर उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन और धन्यवाद ज्ञापन महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक अनिल दास ने किया।


