Palamu News: पेंशन योजनाओं में आएगी पारदर्शिता, सामाजिक अंकेक्षण के लिए कार्यशाला आयोजित

छत्तरपुर: केंद्र प्रायोजित पेंशन योजनाओं के सामाजिक अंकेक्षण को लेकर छतरपुर प्रखंड परिसर में एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का उद्देश्य योजनाओं की पारदर्शिता, प्रभावशीलता और लाभार्थियों तक सही तरीके से लोगों को सुनिश्चित करना रहा। कार्यशाला के दौरान पेंशन योजनाओं के क्रियान्वयन, निगरानी एवं सामाजिक अंकेक्षण की प्रक्रिया पर विस्तार से चर्चा की गई।

इस कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी  आशीष कुमार साहू छतरपुर, नगर पंचायत अध्यक्ष अरविन्द कुमार गुप्ता, कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत छतरपुर, उप प्रमुख संतोष कुमार यादव, मुखिया संघ अध्यक्ष हरेंद्र कुमार सिंह, नगर पंचायत उपाध्यक्ष मंजीत कुमार यादव,सभी पंचायत सचिव, पंचायत सहायक समेत कई जनप्रतिनिधि एवं नबाब साहब (बड़ा बाबू), राकेश कुमार (नाजीर), आकाश कुमार सिंह (ऑपरेटर) सहित सभी मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, वार्ड सदस्य, आंगनबाड़ी सेविकाएं, वार्ड पार्षद एवं संबंधित कर्मियों ने उपस्थित हुए।

 

लेखक के बारे में

By Anjali Sinha

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention…

Read More