Koderma News: डॉ नीरा यादव विधानसभा की ‘सामान्य प्रयोजन समिति’ की बनीं सभापति

झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रबींद्रनाथ महतो ने विधानसभा की 25 समितियों का पुनर्गठन किया है, जिसमें कोडरमा विधायक डॉ. नीरा यादव को 'सामान्य प्रयोजन समिति' का सभापति नियुक्त किया गया है। इसके अलावा उन्हें 'नियम समिति' का सदस्य भी बनाया गया है। इस उपलब्धि पर भाजपा जिला अध्यक्ष अनूप जोशी सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी है।

कोडरमा: विधानसभा अध्यक्ष रबींद्रनाथ महतो ने विधानसभा की प्रक्रिया एवं कार्य संचालन नियमों के तहत विधानसभा की 25 समितियों का पुनर्गठन किया है। इस बाबत अधिसूचना भी जारी हो गई है। कोडरमा से भाजपा विधायक डॉ नीरा यादव को सामान्य प्रयोजन समिति का सभापति बनाया गया है। इस महत्वपूर्ण समिति का सभापति के साथ ही विधानसभा के नियम समिति का सदस्य बनाए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उन्हें बधाई दी है। 

बधाई देने वालों में भाजपा जिला अध्यक्ष अनूप जोशी, महामंत्री विजय यादव, सूरज प्रताप, गोपाल कुमार गुतुल, युवा मोर्चा के प्रोफेसर राजेश सिंह, मंडल अध्यक्ष नवीन चौधरी, इंद्रदेव वर्णवाल, सुनील पंडित, प्रिया यादव, सुजीत मेहता, सुनील मेहता, संजय पासवान, सुनील यादव, सुनील भारती, सुरेंद्र यादव, शंभू सिंह, नरेश यादव, रंजीत सिंह, विनोद यादव, चंद्रशेखर जोशी, मंटू चौधरी, पुरुषोत्तम सिंह, मुकेश राम, परमेश्वर यादव, संजीव यादव, विनोद कुमार मुन्ना, लक्ष्मण रजक, सुदीप्तो घोष, चंदन चक्रवर्ती, दिनेश सिंह, पारिजात सिंह, विजय सिंह, राजकुमार यादव, विजय दास, राजा यादव, सौरभ कुमार, अजय पांडेय, किशोर यादव, रोहित मेहता, सुभाष मेहता, नंदलाल मुर्मू, जयशंकर सिंह समेत अन्य लोग शामिल हैं।

लेखक के बारे में

By Kumar Ramesham

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Read More