Sahebganj news: झामुमो नेता ने असम चुनाव में हेमंत सोरेन की सभा की तैयारियों का लिया जायजा

असम विधानसभा चुनाव 2026 के मद्देनजर झारखंड मुक्ति मोर्चा ने अपनी ताकत झोंक दी है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की आगामी जनसभा की तैयारियों का जायजा लेने के लिए केंद्रीय सचिव पंकज मिश्रा असम के खूंतई पहुंचे। उन्होंने सभा स्थल का निरीक्षण कर सफल आयोजन के लिए कार्यकर्ताओं को आवश्यक निर्देश दिए।

साहिबगंज: असम विधानसभा चुनाव को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने अपनी सक्रियता तेज कर दी है। इसी क्रम में पार्टी के केंद्रीय सचिव सह प्रवक्ता पंकज मिश्रा बुधवार को असम के चुनावी दौरे पर पहुंचे, जहां उन्होंने खूंतई विधानसभा क्षेत्र के पूरा बंगला में आयोजित होने वाली जनसभा स्थल का निरीक्षण किया। उल्लेखनीय है कि इस जनसभा को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन संबोधित करेंगे।

निरीक्षण के दौरान पंकज मिश्रा ने सभा स्थल की तैयारियों का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए, ताकि कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हो सके। इस मौके पर साहिबगंज नगर परिषद अध्यक्ष रामनाथ पासवान उर्फ छोटू पासवान, पतना प्रखंड अध्यक्ष गुरु हेंब्रम सहित पार्टी के अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

लेखक के बारे में

By Anjali Sinha

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention…

Read More