Palamu News: कैंसर जागरूकता से बचाव संभव, समय पर जांच जरूरी: डॉ. स्मृति नेहा

छतरपुर स्थित गुलाबचंद प्रसाद अग्रवाल कॉलेज में नेशनल कैंसर अवेयरनेस प्रोग्राम का सफल आयोजन हुआ। कार्यक्रम में दिल्ली अपोलो की विशेषज्ञ डॉ. स्मृति नेहा ने सर्वाइकल, स्तन और ब्लड कैंसर के लक्षणों व बचाव पर विस्तार से जानकारी दी। कॉलेज सचिव डॉ. अमित अग्रवाल ने कीमोथेरेपी और नियमित चेकअप के महत्व को समझाया।

छतरपुर: गुलाबचंद प्रसाद अग्रवाल कॉलेज में नेशनल कैंसर अवेयरनेस प्रोग्राम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रभारी प्राचार्य डॉ. अखिलेश कुमार सिंह द्वारा मुख्य अतिथि का बुके देकर स्वागत के साथ हुई। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों का आभार व्यक्त किया और ऐसे आयोजनों को समाज के लिए अत्यंत आवश्यक बताया।

मुख्य अतिथि एवं वक्ता के रूप में उपस्थित डॉ. स्मृति नेहा (हेड ऑफ डिपार्टमेंट, ऑन्को रिहैबिलिटेशन, Apollo Athena, दिल्ली एवं निदेशक – वेदांत द हीलिंग हैंड) ने कैंसर के विभिन्न प्रकारों जैसे सर्वाइकल कैंसर, ब्लड कैंसर, स्तन कैंसर एवं बोन कैंसर के लक्षण, कारण और बचाव के उपायों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक लक्षणों की पहचान कर तुरंत चिकित्सक से परामर्श लेना चाहिए, क्योंकि सही समय पर उपचार से कैंसर पर नियंत्रण संभव है।

उन्होंने किशोरियों को 40 वर्ष की आयु से पूर्व संबंधित टीकाकरण कराने की सलाह दी तथा मानसिक दृढ़ता (विल पावर) को भी स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण बताया। साथ ही उन्होंने संतुलित एवं पौष्टिक आहार के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि सही खानपान से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। कार्यक्रम के दौरान कॉलेज के सचिव डॉ. अमित कुमार अग्रवाल ने भी लोगों को संबोधित करते हुए कीमोथेरेपी के बारे में जानकारी दी और नियमित स्वास्थ्य जांच कराने की अपील की। इस मौके पर कॉलेज के सभी कर्मचारी उपस्थित रहे और कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाई।

लेखक के बारे में

By Anjali Sinha

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention…

Read More