Koderma News: जैन समाज ने 220 जरूरतमंदों को कराया भोजन, सात वर्षों से जारी है ‘प्यार बांटते चलो’ अभियान

कोडरमा: काली मंदिर के पास रेलवे स्टेशन प्रांगण में जैन समाज के द्वारा संचालित मूलचंद छाबड़ा स्मृति फाउंडेशन के द्वारा 220 जरूरतमंद लोगों के बीच भोजन कराया गया। भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव के चार दिवसीय कार्यक्रम के तहत आज यह कार्यक्रम किया गया जैन समाज के पदाधिकारी नरेंद्र झाझंरी राज छाबड़ा सुशील छाबड़ा वार्ड पार्षद पिंकी जैन ने कहा कि जैन धर्म हमेशा जीवदया जरूरतमंदों की सेवा तप त्याग अहिंसा में विश्वास रखता है।
7 वर्षों से लगातार चल रहे प्यार बांटते चलो गरीबों के बीच भोजन के इस मानवता की सेवा के कार्यक्रम की जितने भी प्रशंसा की जाए कम है मौके पर मौजूद पार्षद पिंकी जैन ने कहा कि जैन समाज के द्वारा संचालित मूलचंद छाबड़ा स्मृति फाउंडेशन हमेशा मानवता की सेवा का कार्य करता है। जरूरतमंदों की सेवा में अपना योगदान देता है। भूखे को भोजन कराना सबसे नेक कार्य है।
प्यार बांटते चलो प्रारंभ करने वाले विकास दारूका रितु दारूका कमल दारूका मधुसूदन दारूका परिवार अरुण मोदी सभी धन्यवाद के पात्र हैं। जिनके प्रयास से यह सेवा लगातार जारी है। समर्थ लोगों को इस तरह के कार्यों में हमेशा अपनी सहभागिता देनी चाहिए। मौके पर भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव के संयोजक शैलेश जैन, छाबड़ा प्रसम जैन, सेठी दिलीप बाकलीवाल, मीरा छाबड़ा, सुनील कुमार. छाबड़ा नेहा जैन, अमित जैन, सुमित छाबड़ा, विवेक सेठी, टुन्नू अजमेरा, मुकेश अजमेरा, मुकेश सेठी, विशाल कुमार, अनिल गुप्ता आदि लोग उपस्थित थे।


