Koderma News: ग्रिजली कॉलेज में श्रद्धा भाव से मनाई गई भगवान महावीर जयंती

कोडरमा: ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन में आंतरिक गुणवता आश्वासन प्रकोष्ठ के तत्वावधान में भगवान महावीर जयंती श्रद्धा भाव से मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य एवं सभी सहायक प्राध्यापक सहित सभी प्रशिक्षुओं ने भगवान महावीर की छाया चित्र पर पुष्प अर्पित किया ।
बी. एड. सत्र 25-27 के प्रशिक्षु शोभा कुमारी विश्वकर्मा, पवन कुमार पंडित एवं पवन कुमार ने भगवान महावीर के जीवनी एवं उनके सामाजिक योगदानों पर अपने विचार व्यक्त किये ।
महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक सीताराम यादव ने महावीर जी के शैक्षिक दर्शन पर विचार साझा किया एवं उनके सिद्धांतों को आत्मसात् करने हेतु प्रेरित किया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य ने अपने संबोधन में कहा कि भगवान महावीर के उच्च आदर्शों—अहिंसा, सत्य, और करुणा की ओर अग्रसर करता है व्यक्ति की महानता बाह्य उपलब्धियों में नहीं, बल्कि आत्मसंयम, नैतिकता और मानवता के मार्ग पर प्रशस्त होने से है। वर्तमान प्रतिस्पर्धात्मक और बदलते समय में उनके विचार हमें शांति, सहिष्णुता और सद्भाव की दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के बी. एड. सत्र 2025-27 के सभी प्रशिक्षु मुनिता शर्मा, उर्मिला कुमारी, नंदनी कुमारी, प्रिया सिंह, प्रिया कुमारी, अनिशा कुमारी, श्रेया सिन्हा, हेमलता कुमारी, अंजली कुमारी, उजाला कुमारी, सुवेता कुमारी, निकिता कुमारी, सुधा कुमारी, प्रियंका कुमारी, सुलेखा कुमारी, बबीता कुमारी, मनीषा, यामिनी कुमारी, बिनोद कुमार यादव, अंकित चंद्रा, सूरज कुमार सिंह, मनीष कुमार, लवजीत कुमार विश्वकर्मा, दीपक कुमार, सुमित कुमार मोदी, आयुष कुमार, सागर कुमार दास एवं अन्य सहित महाविद्यालय के शैक्षणिक समन्वयक सौरभ शर्मा, आंतरिक गुणवता आश्वासन प्रकोष्ठ के समन्वयक मनीष कुमार सिन्हा,डी एल एड विभागाध्यक्ष मनीष कुमार सिंह, डी एल एड समन्वयक खुशबू कुमारी सिन्हा, डॉ पूजा कुमारी, संजीत कुमार, अनिल दास, चुन्नु कुमार आदि सहित सभी शिक्षकेतर कर्मचारी सूचित कुमार, दीपक कुमार पाण्डेय, आलम मुख्तार, सुधीर साव, विवेक कुमार एवं ओंकार कुमार आदि उक्त अवसर पर उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन प्रशिक्षु नीलू कुमारी एवं सूरज कुमार ने युगल रूप से किया एवं धन्यवाद ज्ञापन प्रशिक्षु सोनिया कुमारी ने किया। संपूर्ण कार्यक्रम सहायक अध्यापक अनिल दास के देखरेख में सम्पन्न हुआ।


