Sahebganj News: नाला जाम के कारण बढ़ा मच्छरों का प्रकोप, सरकार ने कार्यपालक अभियंता को सौंपा ज्ञापन

बरहरवा नगर पंचायत के वार्ड संख्या-3 में मुख्य नाला जाम होने से जलजमाव की गंभीर स्थिति पैदा हो गई है। गंदा पानी सड़कों और स्थानीय मज्जिद के भीतर प्रवेश कर रहा है, जिससे बदबू और बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। इस समस्या को लेकर कांग्रेस नेता निताय सरकार और स्थानीय लोगों ने कार्यपालक पदाधिकारी दीपक कुमार को ज्ञापन सौंपा। अधिकारी ने जल्द ही नए नाले के निर्माण और तत्काल सफाई कराने का आश्वासन दिया है।

बरहरवा: नगर पंचायत के वार्ड संख्या-3 में स्थित मुख्य नाला जाम होने से लोगों को परेशानी हो रही है। नाले का पानी सड़क पर और मस्जिद के अंदर जा रहा है, जिससे मच्छरों का आतंक बढ़ रहा है और बदबू फैल रही है। वार्ड के स्थानीय लोगों ने कांग्रेस प्रखंड महासचिव निताय सरकार से मिलकर समस्या से अवगत कराया। इसके बाद सरकार ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर हस्ताक्षर अभियान के तहत आवेदन तैयार किया और बरहरवा नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी दीपक कुमार को ज्ञापन सौंपा।

कार्यपालक पदाधिकारी दीपक कुमार ने आश्वासन दिया कि जल्द ही नए नाले का निर्माण शुरू किया जाएगा और तब तक नाले की साफ-सफाई कर गंदला पानी निकाल दिया जाएगा। मौके पर वार्ड पार्षद अमित भारती, हायतुर रहमान, मुशर्रफ हसनैन, मुर्शिद आलम, मो. शकील, मो. तौफीक, महबूब आलम सहित अन्य लोग मौके पर मौजूद थे।

लेखक के बारे में

By Anjali Sinha

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention…

Read More