Koderma News: अस्पतालों और वृद्धाश्रमों में जैन महिला समाज ने पहुँचाई आर्थिक मदद और सेवा

कोडरमा में भगवान महावीर जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में जैन समाज द्वारा 'जियो और जीने दो' के सिद्धांत को चरितार्थ करते हुए भव्य सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुनि श्री पुण्यानंद जी और मुनि श्री शुभानंद जी महाराज के सानिध्य में जैन महिला समाज ने कोडरमा सदर अस्पताल, वृद्धाश्रम और जीवन ज्योति आश्रम में जाकर मरीजों व जरूरतमंदों के बीच फल, नए वस्त्र, दवाइयां और आर्थिक सहायता वितरित की। मुनि श्री ने अपने उद्बोधन में परोपकार को ही सच्चा धर्म बताया। इस अवसर पर समाज के युवाओं और वरिष्ठ सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, वहीं कल भव्य शोभायात्रा और प्रभातफेरी के साथ जन्म कल्याणक महोत्सव मनाया जाएगा।

कोडरमा: भगवान महावीर जन्मोत्सव कल्याणक महोत्सव के अंतर्गत आज जैन महिला समाज के द्वारा शहर के हॉस्पिटल वृद्ध आश्रम होली फैमिली आदि स्थानों में जाकर जरूरतमंद लोगों को मरीजों को दवा फल नया कपड़ा एवं आर्थिक मदद प्रदान किया गया। आज जैन मंदिर में विराजमान जैन संत मुनि श्री 108 पुण्यानंद जी मुनिराज, मुनि श्री108 शुभानंद जी मुनिराज के सानिध्य में प्रातः बड़े मंदिर जी मे अभिषेक शांतिधारा के पश्चात मुनि श्री 108 शुभानंद जी महाराज ने अपने उद्बोधन में कहा कि जैन धर्म हमेशाजैन धर्म का मूल सिद्धांत जियो और जीने दो को लेकर कार्य करता है। जीवन मे हमेशा एक दूसरे का सहयोग ही धर्म को आगे बढ़ाता है। और भगवान महावीर के सिद्धांत को चरितार्थ करता है। 

इसी कड़ी में आज जैन समाज के सह मंत्री राज जैन छाबड़ा ओर संयोजक शैलेश जैन छाबड़ा ने झंडा दिखा कर गाड़ी ओर सभी सामान को रवाना किया। इसके बाद सभी कार्यकर्ता कोडरमा के सदर हॉस्पिटल, होलीफेमली हॉस्पिटल के साथ स्थानीय सभी  हॉस्पिटल में जाकर जैन महिला समाज से मिले सहयोग से जरूरत मंद को आर्थिक सहायता फल,वस्त्र,होर्लिक्स नया कपड़ा आदि आर्थिक सहयोग भी दिया गया। साथ ही होली फैमिली विच्क्षित महिला के जीवन ज्योति आश्रम में सभी जरूरतमंद महिलाओं को वस्त्र और मिठाई,फल आदि देने के पश्चात बृद्ध आश्रम में भी सभी को फल होर्लिक्स मिठाई आदि दिया गया। 

सभी कार्यक्रम में मुकेश जैन अजमेरा,आनंद जैन पांड्या, राजीव जैन छाबड़ा,रूपेश जैन,बिजय जैन,अजय जैन,मंटु जैन,राजेश जैन,विनीत जैन,मुकेश जैन ,सर्वज्ञ जैन,पर्व जैन,आशीष जैन,विकास जैन,ईशान जैन,ऋषभ जैन,लक्ष्य,कुशाग्र जैन  राजकुमार जैन अजमेरा नवीन जैन आदि शामिल होकर अपने हाथों से सभी मरीजो को सम्मान सहित भगवान महावीर जयंती के उपलक्ष्य में सप्रेम भेंट दिया।कल भगवान के जन्म कल्याणक महोत्सव के अवसर पर प्रभातफेरी, अभिषेक,दिन में शोभा यात्रा,संध्या में भव्य कार्यक्रम मुनि श्री के मंगल सानिध्य में सम्पन्न होंगे।उक्त जानकारी महोत्सव समिति के संयोजक शैलेश जैन छाबड़ा,प्रसम जैन सेठी ने दी।

लेखक के बारे में

By Kumar Ramesham

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Read More