Sahebganj News: विराट हिंदू सम्मेलन की तैयारी, मोटरसाइकिल यात्रा का ऐलान

साहिबगंज में संघ शताब्दी वर्ष के अवसर पर 31 मार्च 2026 को एक भव्य मोटरसाइकिल यात्रा का आयोजन किया जाएगा। यह यात्रा चौक बाजार स्थित दुर्गा मंदिर से शुरू होकर कबूतरखोपी सूर्य घाट तक जाएगी। वहां सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ और एक बड़ी बैठक आयोजित की जाएगी।

साहिबगंज: संघ शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य पर चौक बाजार स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में 31 मार्च 2026 को सायं 3:00 बजे मोटरसाइकिल यात्रा का आयोजन किया जाएगा। यह यात्रा कबूतरखोपी सूर्य घाट तक जाएगी, जहां सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ और एक बड़ी बैठक आयोजित की जाएगी।

नगर कार्यवाह प्रमोद कुमार ‘रिंकु’ ने सभी नगर वासियों से आग्रह किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस विराट हिंदू सम्मेलन को सफल और सार्थक बनाने में अपना योगदान दें।

उन्होंने शहरवासियों से अपने इष्ट मित्रों को भी इस मोटरसाइकिल यात्रा की जानकारी देने और उन्हें साथ लाने की अपील की है। उन्होंने बताया कि विराट हिंदू सम्मेलन के लिए मोटरसाइकिल यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। आगे प्रमोद कुमार ने बताया कि इस यात्रा का उद्देश्य हिंदू समाज को संगठित करना और सांस्कृतिक जागरण का संदेश देना है। यह यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरेगी।

लेखक के बारे में

By Anshika Ambasta

Anshika Ambasta covers local stories, trending topics, and news from the Jharkhand and Bihar desk at Samridh Jharkhand. With a focus on timely updates and impactful storytelling, she brings readers accurate and engaging news coverage. Passionate about journalism, she is…

Read More