Dumka News: जिला रेफरी ट्रायल का आयोजन, 51 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा

दुमका के बिरसा मुंडा आउटडोर स्टेडियम में जिला रेफरी ट्रायल का सफल आयोजन किया गया। झारखंड फुटबॉल एसोसिएशन के निर्देश पर आयोजित इस ट्रायल में कुल 51 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

दुमका: रविवार को स्थानीय बिरसा मुंडा आउटडोर स्टेडियम में झारखंड फुटबॉल एसोसिएशन के निर्देशानुसार दुमका फुटबॉल एसोसिएशन द्वारा जिला रेफरी ट्रायल का आयोजन किया गया। यह आयोजन झारखंड फुटबॉल रेफरी एसोसिएशन से आए दो अधिकारी, उदय मिश्रा और जसविंदर सिंह, की निगरानी में संपन्न हुआ।

Dumka News: जिला रेफरी ट्रायल का आयोजन, 51 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा

यह ट्रायल मुख्यतः तीन चरणों में लिया गया। पहले चरण में 40 मीटर की दौड़ 6 सेकंड में पूरी करनी थी, जिसमें हर प्रतिभागी को 6 बार दौड़ने का मौका मिला। उसके बाद 75 मीटर की दौड़ 17 सेकंड में और साथ में 25 मीटर की पैदल चाल 22 मिनट में पूरी करनी थी, जिसके लिए हर प्रतिभागियों को 20 राउंड का मौका मिला।

अंत में सभी प्रतिभागियों का लिखित एग्जाम लिया गया। लिखित एग्जाम सोनुआ डंगाल में स्थित ऑक्सफोर्ड सेंट्रल स्कूल, दुमका में आयोजित किया गया। इस जिला रेफरी ट्रायल में दुमका जिला से 51 प्रतिभागियों ने भाग लिया।

Dumka News: जिला रेफरी ट्रायल का आयोजन, 51 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा

इस ट्रायल प्रक्रिया में दुमका फुटबॉल एसोसिएशन के सचिव मो. फरीद खान, सह सचिव सिद्धौर हांसदा एवं केराप किशोर मुर्मू, कोषाध्यक्ष अजय मुर्मू, शहरोज शेख, इमैनुएल किस्कू, विश्वनाथ मरांडी, सुनील तुरी, मोहन लाल सोरेन, ईश्वर हेंब्रम, बबलू मुर्मू, देवीधन मुर्मू, संतोष मुर्मू, अफरीद खान, कुणाल कुमार आदि उपस्थित थे।

लेखक के बारे में

By Anshika Ambasta

Anshika Ambasta covers local stories, trending topics, and news from the Jharkhand and Bihar desk at Samridh Jharkhand. With a focus on timely updates and impactful storytelling, she brings readers accurate and engaging news coverage. Passionate about journalism, she is…

Read More