Sahebganj News: 14 वर्ष की बच्चियों के लिए HVP टीकाकरण अभियान, वैक्सीन से मिलेगा सर्वाइकल कैंसर से मुक्ति

साहिबगंज: जिले में सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम को लेकर 14 वर्ष की उम्र की बच्चियों के लिए एचपीवी वैक्सीनेशन अभियान चलाया जाएगा। इस निमित्त सिविल सर्जन डॉक्टर रामदेव पासवान ने अपने कार्यालय कक्ष में प्रेस वार्ता आयोजित कर पत्रकारों को अभियान की जानकारी देते हुए बताया कि अभियान की शुभारंभ 30 मार्च से शुरू होकर अगले तीन महीनों तक लगातार चलेगी।
उन्होंने बताया कि यह वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है और विशेषज्ञ डॉक्टरों की देखरेख में ही बच्चियों को लगाया जाएगा। सिविल सर्जन ने बताया कि जिले में कुल 14,394 बच्चियों को टीका लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। यह अभियान प्रखंड मुख्यालय से लेकर सभी प्रखंडों तक संचालित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि केवल उन्हीं बच्चियों को यह टीका लगाया जाएगा जिनकी उम्र 14 वर्ष होगी। न 14 वर्ष से एक दिन पहले और न ही 15 वर्ष से अधिक।
यहां होंगे टीकाकरण केंद्र:
– एसडीएच राजमहल – 2094
– सीएएचसी साहिबगंज सदर – 2037
– सीएएचसी बरहरवा – 2272
– सीएएचसी बरहेट – 1551
– सीएएचसी बोरियो – 2181
– सीएएचसी पतना – 1030
– सीएएचसी तालझारी – 979
– सीएएचसी उधवा – 2251
उन्होंने आगे बताया कि वैक्सीनेशन के लिए स्कूलों में शिक्षकों तथा बच्चियों के अभिभावकों को जागरूक किया जाएगा। उन्हें वैक्सीन की सुरक्षा एवं महत्व के बारे में जानकारी दी जाएगी। सभी आवश्यक व्यवस्थाओं के साथ डॉक्टरों की निगरानी में यह टीकाकरण अभियान संचालित किया जाएगा। सिविल सर्जन डॉक्टर रामदेव पासवान ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपनी बच्चियों को इस टीकाकरण अभियान में शामिल कराएं ताकि सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाव सुनिश्चित किया जा सके।


