Koderma News: हाथियों के हमले से बचने के लिए वन विभाग अलर्ट, पंचायतों में चलाया जागरूकता अभियान

कोडरमा जिले में हाथियों के संभावित खतरे को देखते हुए वन विभाग द्वारा विभिन्न पंचायतों और गांवों में सघन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत वन विभाग की टीम ग्रामीणों को हाथियों के व्यवहार, उनसे सुरक्षित दूरी बनाए रखने और आपात स्थिति में विभाग को सूचित करने का प्रशिक्षण दे रही है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और मुखिया के सहयोग से चलाए जा रहे इस कार्यक्रम में ग्रामीणों को रात के समय सतर्क रहने और समूह में रहने की सलाह दी गई है, ताकि मानव-हाथी संघर्ष और संभावित दुर्घटनाओं को पूरी तरह रोका जा सके।

कोडरमा: वन विभाग, कोडरमा द्वारा जिले में हाथियों के संभावित खतरे को देखते हुए आमजनों के बीच जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में निवास करने वाले लोगों को हाथियों से सुरक्षित रहने के उपायों की जानकारी देना तथा संभावित दुर्घटनाओं को रोकना है। इसी क्रम में वन विभाग की टीम द्वारा विभिन्न पंचायतों एवं गांवों में जाकर लोगों को हाथियों की गतिविधियों, उनके व्यवहार एवं उनसे बचाव के तरीकों के बारे में विस्तार से बताया जा रहा है। साथ ही ग्रामीणों को प्रशिक्षण देकर यह समझाया जा रहा है कि हाथियों के निकट जाने से बचें, समूह में रहें तथा किसी भी आपात स्थिति में तुरंत संबंधित विभाग को सूचना दें। 

स्थानीय जनप्रतिनिधियों की भी इस अभियान में सक्रिय भागीदारी देखी जा रही है। पंचायतों के मुखिया द्वारा ग्रामीणों को नियमित रूप से जागरूक किया जा रहा है तथा उन्हें सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है। ग्रामीणों को यह भी बताया जा रहा है कि रात के समय अनावश्यक रूप से बाहर न निकलें तथा हाथियों की सूचना मिलने पर सुरक्षित स्थानों पर रहें। वन विभाग द्वारा आमजनों से अपील की गई है कि साथ ही किसी भी प्रकार की सूचना या सहायता के लिए तत्काल वन विभाग या स्थानीय प्रशासन से संपर्क करें।

लेखक के बारे में

By Anjali Sinha

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention…

Read More