Hazaribagh News: +2 उच्च विद्यालय गौरियाकरमा में NIIT फाउंडेशन द्वारा ‘साइबर सुरक्षा’ कार्यशाला आयोजित

हजारीबाग: NIIT फाउंडेशन के तत्वावधान में परियोजना +2 उच्च विद्यालय गौरियाकरमा, बरही के प्रांगण में ‘साइबर सुरक्षा’ विषय पर एक अत्यंत प्रेरणादायी व प्रभावकारी कार्यशाला आयोजित की गई। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को आधुनिक डिजिटल युग के अदृश्य खतरों के प्रति सचेत कर एक सुरक्षित एवं जागरूक भविष्य की नींव रखना था।
कार्यशाला में फाउंडेशन के जिला समन्वयक मनीष कुमार सिंह ने छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों से सीधा संवाद साधा। उन्होंने साइबर सुरक्षा के हर संवेदनशील पहलू को बारीकी से समझाते हुए छात्रों को “साइबर सुरक्षा अब आपकी जेब में” नामक उपयोगी पुस्तिका भेंट की। उन्होंने साइबर सुरक्षा का मूल अर्थ, सुरक्षा के कड़े नियम, ‘मजबूत पासवर्ड से मजबूत सुरक्षा’, टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन, ऑनलाइन खतरे और सुरक्षित आदतें, वित्तीय सुरक्षा, साइबर धोखाधड़ी पर त्वरित प्रतिक्रिया व सहायता, कार्यस्थल पर विशेष उपयोग, कानूनी प्रावधान और सुरक्षा शपथ जैसे विषयों पर विस्तार से मार्गदर्शन किया।
कार्यक्रम के दौरान प्रभारी प्रधानाध्यापक बमबम कुमार ने भावपूर्ण शब्दों में कहा, “वर्तमान डिजिटल युग में इंटरनेट और तकनीक हमारे बच्चों की प्रगति व ज्ञानार्जन के लिए वरदान हैं, लेकिन थोड़ी सी अज्ञानता इसे नुकसानदायक बना सकती है। डिजिटल साधनों के जितने लाभ हैं, सतर्कता न बरतने पर उतनी ही हानियां भी हैं। NIIT फाउंडेशन का यह प्रयास हमारे विद्यार्थियों को डिजिटल अपराधों से बचाकर सशक्त बनाएगा।”
इस अवसर पर शिक्षक बसंत सिंह, अभिनव इन्द्रगुरु, विजय कुमार राम, कुमारी गेशुलता, मनीषा रानी, नवीन कुमार, अरबिंद कुमार, पंकज कुमार त्यागी, मुकेश कुमार, सतीश कुमार, दीपक कुमार रवि, अनु कुमारी, कृष्णा चंद्र सिंह, दिनेश कुमार गुप्ता एवं कैलाश शर्मा सहित विद्यालय के अनेक छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।


