Ramgarh News: सार्वजनिक दुर्गा मंदिर में महाअष्टमी पर खीर भोग का वितरण

रामगढ़: चैती दुर्गा पूजा और रामनवमी को लेकर विभिन्न अखाड़ों, पूजा समितियों और इससे जुड़े धर्म प्रेमियों में भक्तिभाव देखा जा रहा है। गुरुवार की संध्या महाष्टमी के मौके पर श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति गोला की ओर से खीर भोग का वितरण किया गया। साथ ही माता का आशीर्वाद प्राप्त करने को लेकर भक्तों का तांता लगा रहा।
इधर श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति के सदस्य व्यक्तिगत ढंग से पूजा अर्चना संपन्न करवाने में अपनी उपस्थिति बनाए हुए हैं। इस अवसर पर पूजा समिति के अध्यक्ष कपिल देव प्रसाद अग्रवाल, उपाध्यक्ष सुशील कुमार बुधिया, सचिव सनत कुमार सिन्हा, सह सचिव जनार्दन पाठक, कोषाध्यक्ष सनेल नायक, संयोजक मनोज मिश्र ने जानकारी देते हुए बताया कि गुरुवार को महाअष्टमी में देवी के रूप में महागौरी की पूजा हुई।
खीर भोग का वितरण किया गया। माता के दर्शन को पंडाल परिसर में महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं के प्रवेश और निकास के लिए अलग-अलग व्यवस्था है। 28 मार्च को मूर्ति का विसर्जन किया जाएगा। पंडाल एवं आसपास क्षेत्र की निगरानी के लिए समिति के कार्यकारी सदस्य रविंद्र सिन्हा, संजय बक्सी, कपिल देव प्रसाद, अजय कुमार ओझा, श्रीकांत गोविन्द सिन्हा, शिवप्रकास, निहार रंजन, विजय ओझा, पवन अग्रवाल, पंकज बुधिया, सौरभ कुमार, शुभम लोधा, भोला कुमार, नरसिंह प्रजापति, उत्तम कुमार, सौरभ कुमार सहित दर्जनों मौजूद थे।


