Sahebganj News: बोरियो में चैती दुर्गा पूजा के अवसर पर निकली कलश यात्रा, दिखी सांस्कृतिक एकता की झलक

साहिबगंज: बोरियो प्रखंड में चैती दुर्गा पूजा के सप्तमी तिथि के अवसर पर भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। ढोल-ढाक और शंख ध्वनि के बीच निकली इस कलश यात्रा में पूरे क्षेत्र की सांस्कृतिक एकता की झलक देखने को मिली। यात्रा महावीर चैती दुर्गा मंदिर से मोरंग नदी तट तक गई। इस मौके पर पंडित सुबोध पांडे ने विधि-विधान से मंत्र उच्चारण कर मंदिर में कलश स्थापना की।
इस अवसर पर मंदिर समिति के अध्यक्ष प्रभु साह, उपाध्यक्ष बमबम कुमार, मनोज रक्षित, रंजीत कुमार साह, रोहित कुमार, नारायण चंद्र, दीनानाथ साह, अनिल साह, अंकित कुमार, निर्मल कुमार, रोशन कुमार सहित कई लोग मौजूद थे। कलश यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह और भक्ति का माहौल देखा गया।
कलश यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने दुर्गा माता के जयकारे लगाए और ढोल-ढाक की ताल पर नाचते-गाते चल रहे थे। यात्रा के दौरान जगह-जगह पर श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा की और माता की पूजा-अर्चना की। यात्रा के अंत में मोरंग नदी तट पर कलश में जल भरकर मंदिर में स्थापित किया गया।


