Hazaribagh News: 12 वर्षीय बच्ची की सामूहिक दुष्कर्म के बाद बर्बरतापूर्वक हत्या

विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के कसुंभा गांव में एक 12 वर्षीय बच्ची के साथ हैवानियत की चरम सीमा पार कर दी गई। मंगलवार रात मंगला जुलूस देखने गई मासूम जब घर नहीं लौटी, तो बुधवार सुबह उसका शव स्कूल के पीछे बांस की झाड़ियों में मिला। बच्ची के साथ न केवल सामूहिक दुष्कर्म किया गया, बल्कि उसकी पहचान छिपाने के लिए अत्यंत क्रूरता से हत्या कर दी गई। एसडीपीओ बैद्यनाथ प्रसाद और थाना प्रभारी सपन कुमार महथा ने घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम बुलाई है और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का भरोसा दिलाया है।

हजारीबाग: विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के कसुंभा गांव में मानवता को कलंकित करने वाला घटना घंटा है। एक मासूम के साथ हुई बर्बरता न केवल मानवता को शर्मशार किया है, बल्कि पूरे क्षेत्र आक्रोश और शोक है। यहां एक 12 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी की सारी हदें पार करते हुए उसकी हत्या कर दी गई। आरोपियों ने साक्ष्य छिपाने की नीयत से शव को मध्य विद्यालय कसुंभा के पीछे बांस की झांड़ में फेंक दिया। बुधवार सुबह बच्ची का क्षत-विक्षत शव मिलने के बाद पूरे इलाके में तनाव और भारी आक्रोश व्याप्त है।

परिजनों और चश्मदीदों के अनुसार, मृतका को आखिरी बार मंगलवार की रात लगभग 8 बजे गांव में निकले मंगला जुलूस में नृत्य करते देखा गया था। उसके बाद वह अचानक लापता हो गई। जब काफी देर तक वह घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की, पूरी रात ग्रामीण और परिजन उसे ढूंढते रहे, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला।

बुधवार सुबह करीब 8:30 बजे ग्रामीणों ने स्कूल के पीछे एक बांस के पेड़ के नीचे बच्ची का शव देखा। बच्ची के पूरे शरीर पर चोट के गहरे निशान थे और उसके दांत तक तोड़ दिए गए थे। हैवानियत का आलम यह था कि उसके गुप्तांग में लकड़ी का टुकड़ा डाल दिया था। घटनास्थल पर चारों ओर खून के धब्बे बिखरे पड़े थे.इससे उसके संघर्ष के संकेत मिलते हैं.परिजनों का स्पष्ट आरोप है कि बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया और पहचान उजागर होने के डर से उसकी नृशंस हत्या कर दी गई।

घटना की सूचना मिलते ही विष्णुगढ़ पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची.मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला मुख्यालय से फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया. पुलिस ने घटनास्थल से कई महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग भेज दिया है. मृतका अपने घर की सबसे छोटी बेटी थी.उसके पिता वर्तमान में आजीविका के लिए मुंबई में हैं.ग्रामीणों ने आरोपियों की अविलंब गिरफ्तारी और उन्हें फांसी की सजा देने की मांग की है. मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस हर पहलू की सूक्ष्मता से जांच कर रही है।

सूचना पाकर इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी सपन कुमार महथा और विष्णुगढ़ एसडीपीओ बैजनाथ प्रसाद मौके पर पहुंचे तथा आक्रोशित ग्रामीणों को कातिलों को शीघ्र पकड़ने का भरोसा दिलाया। पूरे घटना पर विष्णुगढ़ एसडीपीओ बैद्यनाथ प्रसाद ने कहा कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। फोरेंसिक टीम घटनास्थल पर सारे साक्ष्य इकट्ठा किया जा रहा है। इन्होंने बताया कि मंगला जुलूस के बाद संभवतः घटना को अंजाम दिया गया हो. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद किसी भी तरह की टिप्पणी की जा सकती है,सारे बिंदुओं पर जांच किया जा रहा है।

संदिग्ध अवस्था में नाबालिक का मिला शव, दुष्कर्म के बाद हत्या करने का है आरोप

हजारीबाग के विष्णुगढ़ प्रखंड में संदिग्ध अवस्था में नाबालिक का शव मिला है। प्रथम दृष्टि से प्रतीत होता है कि दुष्कर्म कर उसकी हत्या की गई हो।बच्ची मंगला जुलूस देखने के बाद  घर से लापता थी।घटना की सूचना मिलते ही विष्णुगढ़ पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची।मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला मुख्यालय से फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया।पुलिस ने घटनास्थल से कई महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग भेज दिया है। मृतका अपने घर की सबसे छोटी बेटी थी।उसके पिता वर्तमान में आजीविका के लिए मुंबई में हैं।ग्रामीणों ने आरोपियों की अविलंब गिरफ्तारी और उन्हें फांसी की सजा देने की मांग की है। मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस हर पहलू की सूक्ष्मता से जांच कर रही है।

पूरे घटना पर विष्णुगढ़ एसडीपीओ बैद्यनाथ प्रसाद ने कहा कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। फोरेंसिक टीम घटनास्थल पर सारे साक्ष्य इकट्ठा किया जा रहा है. इन्होंने बताया कि मंगला जुलूस के बाद संभवतः घटना को अंजाम दिया गया हो। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद किसी भी तरह की टिप्पणी की जा सकती है। सारे बिंदुओं पर जांच किया जा रहा है।

लेखक के बारे में

By Anjali Sinha

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention…

Read More