Dumka News: अंतरराज्यीय सामाजिक सेवा पुरस्कार समारोह 2026 का भव्य एवं सफल आयोजन

देवघर: ग्राम साथी संस्था द्वारा आयोजित अंतरराज्यीय सामाजिक सेवा पुरस्कार समारोह – 2026 का भव्य एवं सफल आयोजन मंगलवार को संपन्न हुआ। इस अवसर पर देश के विभिन्न राज्यों से आए समाजसेवियों, संस्थाओं, बैंकों एवं अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिससे कार्यक्रम अत्यंत प्रेरणादायक बना।इस समारोह में कुल 13 संस्थाओं, बैंकों एवं किसान उत्पादक संगठनों (एफपीसी) को उनके उत्कृष्ट कार्यों एवं समाज के प्रति समर्पण के लिए सम्मानित किया गया।
सम्मानित संस्थाओं एवं टीमों के नाम इस प्रकार हैं—ग्राम जगत, अग्रगति, झारखंड विकास परिषद, कजरा एफपीसी लिमिटेड, तिलका मांझी एफपीसी लिमिटेड, वुमेन ऑर्गेनाइजेशन फॉर रूरल डेवलपमेंट, जवाहर ज्योति बाल विकास केंद्र, सद्भावना,देबादत्ता क्लब, ग्राम साथी एटुजे टीम, उम्मीदें, ग्राम साथी रामगढ़ टीम, एसबीआई बैंक (देवघर)। इन सभी संस्थाओं एवं टीमों ने सामाजिक सेवा, सामुदायिक सशक्तिकरण, वित्तीय समावेशन, कृषि विकास एवं आजीविका संवर्धन के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुर्व कृषि मंत्री बादल पत्रलेख एवं अन्य अतिथियों ने अपने संबोधन में सभी सम्मानित संस्थाओं के कार्यों की सराहना करते हुए कहा सकारात्मक बदलाव लाने और समुदायों को मजबूत करने के आपके प्रेरणादायक प्रयास वास्तव में सराहनीय हैं। ग्राम साथी संस्था के प्रबंधन द्वारा बताया गया कि इस आयोजन का उद्देश्य समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले संगठनों एवं व्यक्तियों को सम्मानित करना तथा अन्य लोगों को भी समाज सेवा के लिए प्रेरित करना है।
कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों ने इस पहल की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजनों के निरंतर आयोजन की आवश्यकता पर बल दिया।इस मौके पर ग्राम साथी संस्था के डायरेक्टर देवानंद कुमार, प्रोग्राम आफिसर राजेश कुमार सिंह प्रोग्राम ऑफिसर ज्योति चौधरी तारा प्रसाद रेणु सोरेन रीमा दत्ता सालु सिंह मृत्युंजय कुमार देवम लोहार डां एपी ठाकुर अंजनी कुमार हर्ष नवीन कुमार उपेन्द्र प्रसाद यादव प्रतिक गौरभ उपस्थित रहे।


