Koderma News: दुर्गा पूजा को लेकर एसडीपीओ प्रमोद केसरी की अध्यक्षता में हुई शांति समिति की बैठक

कोडरमा: दुर्गा पूजा के त्यौहार को लेकर शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने को लेकर शुक्रवार को एसडीपीओ प्रमोद केसरी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित किया गया। इस दौरान विभिन्न पूजा समितियों के पदाधिकारियों और प्रबुद्धजन शामिल हुए। बैठक को सम्बोधित करते हुए एसडीपीओ प्रमोद केसरी ने कहा कि सभी पूजा समिति नियमों का सख्ती से पालन करें। वहीं थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने कहा कि पूजा पंडालों और मेले में विधि व्यवस्था भंग न हो, इसका ध्यान रखें। और सभी पूजा समिति अपने अपने पूजा पंडालों में सीसीटीवी कैमरे और अग्निशमन यंत्र लगाएं।
मेले में किसी प्रकार की भगदड़ न हो, इसके लिये पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था रहेगी। साथ ही पूजा समिति के पदाधिकारी भी अपने स्तर से सतर्क रहेंगे। उन्होंने कहा कि डीजे पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। वहीं त्यौहार के दिन श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो, इसके लिए शहर में बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई जाएगी। विभिन्न चौक चौराहों पर सुरक्षा व्यवस्था की उचित व्यवस्था की जाएगी। मौके पर दर्जनों लोग उपस्थित थे।

