Sahebganj News: डीसी ने की विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक,  सभी कार्य समयबद्ध पूरा करने का निर्देश

साहिबगंज में डीसी ने विकास योजनाओं की समीक्षा करते हुए सभी कार्य समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए।

साहिबगंज: उपायुक्त हेमन्त सती की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में DMFT, अनाबद्ध निधि, आकांक्षी मद एवं नीति आयोग सहित अन्य मदों से संचालित योजनाओं की प्रगति को लेकर समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे।

उपायुक्त ने वित्तीय वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 के विभिन्न योजनाओं की समीक्षा करते हुए सभी विभागीय अधिकारियों को समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक योजना का फील्ड-लेवल पर निगरानी के साथ क्रियान्वयन हो ताकि आमजन को शीघ्र लाभ मिल सके।

बैठक में कार्यपालक अभियंता NREP, ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, भवन प्रमंडल, असैनिक शल्य चिकित्सा, नगर परिषद एवं समेकित जनजातीय विकास अभिकरण द्वारा संचालित योजनाओं की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई। बैठक में उप विकास आयुक्त सतीश चंद्रा, सिविल सर्जन डॉ. रामदेव पासवान, जिला योजना पदाधिकारी अनुप कुमार सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

By Anshika Ambasta

Anshika Ambasta covers local stories, trending topics, and news from the Jharkhand and Bihar desk at Samridh Jharkhand. With a focus on timely updates and impactful storytelling, she brings readers accurate and engaging news coverage. Passionate about journalism, she is…

Read More