Dumka News: दो हाइवा आमने-सामने की टक्कर से भीषण हादसा, चालक घायल

गोविंदपुर: साहिबगंज स्टेट हाईवे गोपीकांदर थाना क्षेत्र अंतर्गत बलिया मोड़ के पास दो  हाइवा आमने-सामने की टक्कर में चालक घायल। हाइवा का  केविन क्षतिग्रस्त। गोपीकांदर थाना पुलिस प्रशासन को सड़क दुर्घटना की  सूचना मिलने के बाद दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर कोयला हाइवा के केबिन में फंसे हुए चालक शानवर अंसारी को वाहन से निकाल कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। डॉक्टर हेमंत मुर्मू ने घायल चालक का प्राथमिक उपचार कर बताया सिर, और दायां पैर टूट जाने से बेहतर इलाज हेतु दुमका स्थित फूलो – झानो अस्पताल रेफर किया गया। गिट्टी लोड हाइवा चालक नजरुल अंसारी का पैर और हाथ में हल्की-फुल्की  चोट लगने से प्राथमिक उपचार करने के बाद घर जाने की सलाह दे दी। 

दोनों हाइवा के आमने-सामने टक्कर से गोविंदपुर – साहिबगंज मार्ग पर करीब एक घंटे तक आवागमन बाधित रहा। इस दौरान छोटी – बड़ी गाड़ियां जाम में फंसी रही। पुलिस प्रशासन की पहल और जेसीबी मशीन की मदद से दोनों क्षतिग्रस्त वाहन को बीच सड़क से हटाया गया और आवागमन सामान्य हुआ।

लेखक के बारे में

By Anjali Sinha

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention…

Read More