Giridih News : भाकपा माले ने मनाया भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु का शहादत दिवस

गिरिडीह : गावां हटिया मैदान में सोमवार को भाकपा माले ने भगत सिंह, सुखदेव व राजगुरू के शहीद होने के दिवस को शहादत दिवस के रूप में मनाया। मौके पर भाकपा माले राज्य कमिटी सदस्य सह पूर्व विधायक राजकुमार यादव व धनवार नगर पंचायत अध्यक्ष विनय संथालिया मुख्य रूप से उपस्थित थे। इस कार्यक्रम में सैकड़ों लोग उपस्थित हुए।
उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक ने कहा कि क्षेत्र में माइका को उद्योग का दर्जा दिलाने ,गदर पावर प्लांट चालू करने, सहित बेहतर शिक्षा ,स्वास्थ्य व सड़क के लिए कभी स्थानीय विधायक बाबूलाल मरांडी, सांसद अन्नपूर्णा देवी की जुबान नही खुलती है। दोनों जनप्रतिनिधियों को आवंटित लगभग सत्तर करोड़ रुपये कहाँ खर्च किये गए इसका भी जवाब उनके पास नही है। यादव ने कहा कि यहां के दलित, ओबीसी, अल्पसंख्यक को एक होना होगा तभी बदलाव होगा।
यादव ने धनवार विधानसभा में पांच हजार सक्रिय कार्यकर्ता बनाने की अपील की। सभा को नगर पंचायत अध्यक्ष विनय संथालिया, जिप सदस्य पवन चौधरी,, प्रखंड सचिव सकलदेव यादव, नागेश्वर यादव, अखलेश यादव, मुन्ना राणा, गणेश यादव सहित कई लोगों ने संबोधित किया ।


