Palamu News: उपायुक्त समीरा एस ने की तकनीकी विभागों की समीक्षा, योजनाओं में तेजी लाने का दिया निर्देश

मेदिनीनगर में उपायुक्त समीरा एस ने तकनीकी विभागों की समीक्षा बैठक करते हुए एक वर्ष से अधिक समय से लंबित चेक डैम योजनाओं को बंद करने का कड़ा निर्देश दिया। उन्होंने पेयजल, सड़क और विद्युत जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं में तेजी लाने पर जोर देते हुए वाटरवेज पाइपलाइन प्रोजेक्ट्स को निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करने को कहा। आंगनबाड़ी और स्वास्थ्य केंद्रों के निर्माण में देरी पर नाराजगी जताते हुए डीसी ने संवेदकों के साथ समन्वय बनाकर कार्य शुरू करने और पूर्ण योजनाओं के तत्काल हस्तांतरण का आदेश दिया। उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि विभागीय कार्यप्रणाली पारदर्शी होनी चाहिए ताकि प्रत्येक समीक्षा बैठक में जमीनी स्तर पर प्रगति स्पष्ट रूप से दिखाई दे।

मेदिनीनगर: जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त समीरा एस ने सोमवार को समाहरणालय स्थित सभागार में तकनीकी विभागों के कार्यपालक अभियंताओं के साथ बैठक कर विभागवार संचालित योजनाओं की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और कार्यों में तेजी लाने पर जोर दिया। बैठक में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, ग्रामीण कार्य विभाग, पथ निर्माण विभाग, ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल, भवन निर्माण, जल पथ प्रमंडल तथा विद्युत विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की विस्तार से समीक्षा की गई। उपायुक्त ने वाटरवेज प्रमंडल द्वारा संचालित दोनों पाइपलाइन योजनाओं को निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करने का निर्देश दिया।

चेक डैम निर्माण कार्यों की समीक्षा के दौरान डीसी ने स्पष्ट कहा कि जो योजनाएं एक वर्ष से अधिक समय से लंबित हैं और जिन पर कार्य प्रारंभ नहीं हुआ है,उन्हें बंद करने की प्रक्रिया शुरू की जाए। वहीं विभिन्न स्थानों पर निर्माणाधीन स्वास्थ्य उपकेंद्रों के कार्य में तेजी लाने का निर्देश जिला अभियंता को दिया गया। आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण की समीक्षा में कई संवेदकों द्वारा कार्य शुरू नहीं किए जाने पर नाराजगी जताते हुए उपायुक्त ने संबंधित संवेदकों के साथ समन्वय स्थापित कर शीघ्र कार्य प्रारंभ कराने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने सभी पदाधिकारियों को पूरी तैयारी के साथ बैठक में शामिल होने तथा पूर्ण हो चुकी योजनाओं को संबंधित विभागों को हस्तांतरित करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि विभागीय कार्यप्रणाली ऐसी होनी चाहिए कि प्रत्येक समीक्षा बैठक में प्रगति स्पष्ट रूप से दिखाई दे। बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यपालक अभियंता उपस्थित थे।

लेखक के बारे में

By Anjali Sinha

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention…

Read More