Dumka News : पानी बचाने के लिए एकजुट हुआ माठाचक, महिलाओं ने संभाली जिम्मेदारी

माठाचक गांव में जलसहिया पिंकी गुप्ता के नेतृत्व में विश्व जल दिवस पर महिलाओं को जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।

दुमका : जामा प्रखंड अंतर्गत सरसाबाद पंचायत के माठाचक गांव में रविवार को जलसहिया पिंकी गुप्ता के नेतृत्व में महिलाओं ने विश्व जल दिवस मनाया। इस अवसर पर महिलाओं को जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम के दौरान जलसहिया पिंकी गुप्ता ने बताया कि विश्व जल दिवस हर साल 22 मार्च को मनाया जाता है। इस दिन का मुख्य उद्देश्य मीठे पानी के महत्व को रेखांकित करना, जल संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना तथा वर्ष 2030 तक सभी के लिए सतत विकास लक्ष्य-6 (सुरक्षित जल और स्वच्छता) को प्राप्त करने के लिए लोगों को प्रेरित करना है।

उन्होंने बताया कि संयुक्त राष्ट्र द्वारा वर्ष 1993 में पहली बार इस दिवस की घोषणा की गई थी। उन्होंने कहा कि पानी की कमी, भूजल संरक्षण और जल प्रदूषण जैसे मुद्दों पर वैश्विक स्तर पर ध्यान केंद्रित करना आज समय की आवश्यकता है।

इसलिए सभी लोगों को पानी के महत्व को समझते हुए इसके संरक्षण के लिए आगे आना चाहिए। इस अवसर पर प्रमिला कुमारी, ऊषा किस्कू, सरोदी मुर्मू, संतोषशीला मरांडी, सन्नी किस्कू सहित दर्जनों महिलाएं उपस्थित थीं।

लेखक के बारे में

By Anshika Ambasta

Anshika Ambasta covers local stories, trending topics, and news from the Jharkhand and Bihar desk at Samridh Jharkhand. With a focus on timely updates and impactful storytelling, she brings readers accurate and engaging news coverage. Passionate about journalism, she is…

Read More