Pakur News : ईद पर उमड़ी भीड़, आमडापाड़ा में शांति और सौहार्द का दिखा माहौल
-1024x614.jpeg)
पाकुड़ : आमडापाड़ा मे शनिवार को धूम धाम से ईद का जसन देखने को मिला साथ ही ये त्योहार भाईचारा के साथ शांति का पैगाम देता है। 30 रोजा रखने के बाद ईद का त्योहार मनाने का अवसर प्राप्त होता है। ईद के दिन सभी एक दूसरे के साथ गले मिलते है। और सभी एक दूसरे के घरों मे जाकर सवाई खाते है।
ईद का त्योहार जैसे पवित्र ईदगाह मे लोगो की उमड़ी भीड़ भी एक भाईचारा का पैगाम देती है। आमडापडा स्थानीय प्रशासन हर चौक चौराहे पे मौजूद ताकि किसी भी तरह के दिक्कत न हो साथ ही आमडापडा मदरसा मे सुबह 8:15 नमाज अदा की गयी, साथी पोखरिया रोड मे 8:00, पाडरकोला, जामुगाड़िया मे भी 8:00 नमाज अदा की गई।
आमडापाड़ा के हर क्षेत्र मे प्रशासन के मौजुगी मे नमाज अदा की साथ प्रशासन ने भी लोगो से अपील की ये ईद का त्योहार भाईचारा और शांति का पैगाम देती है। और किसी भी तरह के अफवाह पर ध्यान न दे। अगर किसी भी समुदाय के द्वारा शांति भंग करने का प्रयास कोई कर रहा है। तो स्थानीय प्रशासन को तुरंत बताए।


