Palamu News: रेलवे स्टेशन के पास अफीम तस्करी का भंडाफोड़, दो तस्कर गिरफ्तार

मेदिनीनगर: जिला पुलिस ने नशे के सौदागरों के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में पुलिस ने रेलवे स्टेशन क्षेत्र से दो व्यक्तियों को भारी मात्रा में अफीम के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस को 19 मार्च 2026 की रात सूचना मिली थी कि रेलवे स्टेशन के पास कुछ लोग मादक पदार्थों की बिक्री और तस्करी की फिराक में हैं। सूचना के सत्यापन के लिए पुलिस उपाधीक्षक (सदर) राजीव रंजन के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने गांधी मैदान के समीप यात्री शेड के पास घेराबंदी कर दो संदिग्धों को दबोच लिया।
बरामदगी का विवरण
तलाशी के दौरान गिरफ्तार व्यक्तियों के पास से कुल 1.263 किलोग्राम अफीम बरामद की गई है। बरामद सामान का विवरण इस प्रकार है:
अफीम: 1 किलो 263 ग्राम (अलग-अलग पैकेटों में)।
मोबाइल: दो एंड्रॉइड फोन (Redmi और Realme)।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान
पकड़े गए दोनों आरोपी चतरा जिले के लावालौंग थाना क्षेत्र के ग्राम रिमी रामपुर के रहने वाले हैं:
मुकेश कुमार रजक (32 वर्ष): पिता – ललन रजक।
सत्यदेव यादव (35 वर्ष): पिता – शिवनंदन यादव।
इस मामले में शहर थाना में कांड संख्या 108/2026 दर्ज की गई है। पुलिस ने अभियुक्तों पर B.N.S की धाराओं और N.D.P.S. Act के तहत मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है। सफल छापेमारी में डीएसपी राजीव रंजन के साथ शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार, टीओपी-2 प्रभारी राकेश कुमार, पु०अ०नि० प्रदीप शर्मा, चंद्रशेखर यादव और कई जवान शामिल थे।


