Koderma News: जिला परिवहन पदाधिकारी ने कोयले से लदा ट्रक किया जब्त 

कोडरमा: जिले में अवैध परिवहन और कागजातों की जांच को लेकर प्रशासन सख्त नजर आ रहा है। शुक्रवार की देर शाम सतगावां थाना क्षेत्र के वैधडीह के पास जिला परिवहन पदाधिकारी ने कार्रवाई करते हुए ओवर लोड कोयले से लदे एक ट्रक को जब्त किया है। जब्त वाहन संख्या यूपी54टी 9378 झारखंड के गिरीडीह से बिहार के लिए जा रही थी जानकारी के अनुसार, परिवहन पदाधिकारी ने जांच के दौरान उक्त ट्रक को रोक कर कोयले से लदे इस वाहन के दस्तावेजों में विसंगति या कमी पाए जाने के बाद इसे तुरंत जब्त कर लिया गया। कार्रवाई के पश्चात वाहन को सतगावां पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। 

ट्रक ड्राईवर मनोज कुमार (उम्र 40 वर्ष ने बताया कि सभी कागजों को हम से ले लिया गया है और बोला गया है कि ट्रक ओवर लोड है। मामले में स्थानीय पुलिस ने बताया कि परिवहन विभाग द्वारा वाहन जब्त कर थाने को सौंपा गया है। परिवहन विभाग की विस्तृत रिपोर्ट आने के बाद ही मामले की पूरी जानकारी मिल पाएगी।

लेखक के बारे में

By Kumar Ramesham

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Read More