Sahebganj News : रमज़ान में 9 साल के बच्चे ने किया कमाल, हबीब आलम ने रखा 29 रोज़ा

बरहरवा के 9 वर्षीय हबीब आलम ने पवित्र रमज़ान माह में पूरे 29 रोज़े रखकर अनुशासन, आस्था और समर्पण की अद्भुत मिसाल पेश की, जिससे क्षेत्र में उनकी सराहना हो रही है।

साहिबगंज :  बरहरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत मधुवापाड़ा (पोस्ट: अगलोई) निवासी 9 वर्षीय हबीब आलम, पिता एफ़्तेखार आलम, ने इस पवित्र रमज़ान महीने में पूरे 29 रोज़े रखकर एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है। इतनी कम उम्र में पूरे अनुशासन, आस्था और समर्पण के साथ रोज़ा रखना काबिल-ए-तारीफ़ है।

हबीब की इस उपलब्धि ने न सिर्फ़ उनके परिवार बल्कि पूरे गांव और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी मेहनत और इबादत यह दिखाती है कि अगर नीयत सच्ची हो, तो उम्र कभी बाधा नहीं बनती। हबीब आलम की यह पहल बच्चों और बड़ों सभी के लिए एक प्रेरणा है कि कैसे सच्चे दिल से इबादत की जाए और अपने धर्म के प्रति समर्पण दिखाया जाए।

लेखक के बारे में

By Anshika Ambasta

Anshika Ambasta covers local stories, trending topics, and news from the Jharkhand and Bihar desk at Samridh Jharkhand. With a focus on timely updates and impactful storytelling, she brings readers accurate and engaging news coverage. Passionate about journalism, she is…

Read More