Hazaribagh News: प्रकाश सोनी ने जीएसटी एवं अन्य टैक्स के खिलाफ राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

बड़कागांव: भारतीय आजाद सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रकाश सोनी ने झारखंड राज्य के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मुलाकात कर टैक्स से संबंधित एक ज्ञापन सौंपकर अवगत कराते हुए कहा है किसी भी बड़ी छोटी वाहन के रोड टैक्स, टोल टैक्स एवं डीजल पेट्रोल टैक्स, ग्रीन टैक्स जीएसटी एवं आरटीओ में मनमानी की जा रही है। उन्होंने पत्र में लिखा है कि आज के समय में सबसे ज्यादा कर केंद्र और राज्य सरकार को बड़ी छोटी वाहनों के मालिकों को ही चुकानी पड़ रही है। जैसे टोल टैक्स एक तरह से सड़क प्रयोग करने का शुल्क है। और हर बार जब आप सड़क का प्रयोग करते हैं तो आपको टोल टैक्स देना पड़ता है। टोल टैक्स प्रति किलोमीटर के हिसाब से लिया जाता है। टोल टैक्स की दर हर 6 महीने में बढ़ती जाती है।
रोड टैक्स जब नया वाहन खरीदने हैं और उसका पंजीकरण करवाते हैं तो वहां की कीमत के प्रतिशत के हिसाब से लिया जाता है। यानी जितना महंगा वहां उतना अधिक रोड टैक्स या रोड टैक्स छोटी गाड़ियों के लिए 15 साल के लिए लिया जाता है। और पुण: 15 साल के बाद दोबारा पंजीकरण करवाने के लिए रोड टैक्स और ग्रीन टैक्स भी देना पड़ता है। और बड़ी गाड़ियों के लिए जैसे बस, ट्रक, ट्रेलर, हाईवे जैसी गाड़ियों के लिए प्रति 3 महीनों में रोक टैक्स लिया जाता है। उन्होंने राजपाल से अपील किया है की छोटी बड़ी गाड़ियों में रोड टैक्स टोल टैक्स या डीजल पेट्रोल टैक्स किन्हीं एक टेक्स को ही लागू किया जाए अगर डीजल पेट्रोल में टैक्स लिया जाता है तो रोड टैक्स और टोल टैक्स को समाप्त किया जाए।


