Ramgarh News: अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ प्रविण तोगड़िया का भव्य स्वागत 

अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया अपने झारखंड दौरे के दौरान गोला पहुँचे, जहाँ हिंदू संगठनों ने उनका तिलक और माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने हिंदू एकता पर जोर देते हुए "सुरक्षित हिंदू, समृद्ध हिंदू" का नारा दिया और लव जिहाद जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए महिलाओं को जागरूक करने की अपील की। साथ ही, उन्होंने समाज से हर मंगलवार और शनिवार को सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ करने का आह्वान किया।

गोला: केंसर सर्जन और अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. प्रविण तोगड़िया झारखंड के चार दिवसीय दौरे में है। इसी क्रम में गुरुवार को जैना मोड़ बोकारो से रामगढ़ जाने के क्रम में गोला के डाक बंगला में हिन्दू संगठन के कार्यकताओं के भव्य स्वागत एवं सम्मानित किया गया। डाक बंगला में हिन्दू संगठन के कार्यकताओं के द्वारा डॉ. प्रविण तोगड़िया को तिलक लगाकर, माला एवं भगवा अंगवस्त्र पहना कर स्वागत किया गया। इस क्रम में जय श्री राम के जयकारों से डाक बंगला परिसर गूंज उठा। 

डॉ. प्रविण तोगड़िया ने कहा कि हिन्दू बहन बेटियों को जागरूक और सुरक्षित करें तभी लव जिहाद नहीं फसेंगी। आगे उन्होंने सुरक्षित हिंदू,समृद्ध हिन्दू, सम्मान युक्त हिन्दू अब तो हिन्दू ही आगे। हिन्दू एक था एक रहेगा हिन्दूओं को कोई नहीं बांट सकता है। साथ ही उन्होंने हिन्दू समाज से अपिल किया कि सप्ताह में मंगलवार और शनिवार को सामुहिक हनुमान चालीसा का पाठ करें। स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से दिवाकर चक्रवर्ती, सुकर महतो, लखन प्रसाद अग्रवाल, विरेन्द्र कुमार, प्रयाग साव, संतोष साव, परितोष पोद्दार, अष्टमी कुमारी, दुर्गा कुमारी, पायल कुमारी, राधा रानी, नमिता कुमारी, सोनी कुमारी, रानी, मनिषा, होलिका हेमन्ती सहित मौजूद थे।

लेखक के बारे में

By Anjali Sinha

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention…

Read More