Palamu News : रौनियार युवा मंच ने नगर निगम जनप्रतिनिधियों को किया सम्मानित

पलामू : रौनियार युवा मंच द्वारा डालटनगंज नगर निगम के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के सम्मान में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस समारोह में डालटनगंज की महापौर अरुणा शंकर और उप महापौर मनोज सिंह को रौनियार समाज की ओर से सम्मानित किया गया।
समाज के पार्षदों का हुआ सम्मान
नगर निगम चुनाव में रौनियार समाज से जीत दर्ज करने वाले वार्ड पार्षदों को भी मंच पर सम्मानित किया गया। इसमें वार्ड संख्या 8 की पार्षद पुष्पा देवी और वार्ड संख्या 9 के पार्षद सोनू प्रसाद गुप्ता शामिल रहे। समाज के सदस्यों ने पुष्पगुच्छ और स्मृति चिह्न देकर उनका अभिनंदन किया।
राजनीतिक चेतना और एकजुटता पर जोर
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कुमार गौरव ने कहा कि डालटनगंज शहरी क्षेत्र में समाज की यह एक मजबूत शुरुआत है। उन्होंने आंकड़ों का हवाला देते हुए बताया कि नगर निगम क्षेत्र में रौनियार समाज के 1000 से अधिक परिवार रहते हैं। इतनी बड़ी संख्या होने के बावजूद राजनीति के क्षेत्र में समाज अब तक अपेक्षित रहा है, लेकिन अब लोग संगठित हो रहे हैं और जागरूकता बढ़ रही है। वहीं, गौरी शंकर गुप्ता ने कहा कि समाज के लोगों का राजनीति के प्रति बढ़ता रुझान और समाज की बड़ी संख्या हमारे लिए गर्व का विषय है।
प्रमुख रूप से उपस्थित सदस्य
इस अवसर पर समाज के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे, जिनमें एडवोकेट शंकर गुप्ता, गौरी गुप्ता, अरुण गुप्ता, शक्ति गुप्ता, कमल गुप्ता, बिनोद गुप्ता, संतोष गुप्ता, विजय गुप्ता, राजू गुप्ता, बृजमोहन प्रसाद गुप्ता, शिव कुमार गुप्ता, मनीष गुप्ता, रोशन गुप्ता, सोनू गुप्ता, अरविंद गुप्ता और कुमार गौरव मुख्य रूप से शामिल हुए।


