Koderma News : ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन में छः दिवसीय रोजगार कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

कोडरमा : ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन में आंतरिक गुणवता आश्वासन प्रकोष्ठ के तत्वावधान में छः दिवसीय रोजगार कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन रिसोर्स पर्सन निशा रॉय, महाविद्यालय प्राचार्य एवं सभी सहायक प्राध्यापक द्वारा दीप प्रज्वलन एवं मां सरस्वती के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया गया तत्पश्चात महाविद्यालय के प्राचार्य ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया ।
कार्यक्रम के प्रथम दिन – रिसोर्स पर्सन निशा रॉय, सॉफ्ट स्किल डेवलपर, नंदी फाउंडेशन, हैदराबाद ने आई एम यूनिक, प्रोफेशनल ग्रूमिंग एवं मॉडेल टू मोल्ड विषयों पर विशेष ध्यान आकृष्ट कराते हुए विविध महत्वपूर्ण जानकारीयां साझा किया साथ ही प्रशिक्षुओं को उनके अंतर्निहित विभिन्न व्यावहारिक कौशलों एवं क्षमताओं को प्रभावशाली बनाने हेतु विभिन्न उपकरण एवं तकनीकी से अवगत कराया एवं कहा कि व्यावहारिक कौशल मानव जीवन को सामान्य से विशिष्ट की ओर अग्रसर करता है। अत: हम सभी को व्यावहारिक कौशल को बेहतर बनाने हेतु क्रियाशील होने की आवश्यकता है।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के बी. एड. सत्र 2025-27 के सभी प्रशिक्षु, सभी सहायक प्राध्यापक डॉ पूजा कुमारी, डी एल एड विभागाध्यक्ष मनीष कुमार सिंह, डी एल एड समन्वयक खुशबू कुमारी सिन्हा, अनिल दास, सीताराम यादव एवं चुन्नु कुमार सहित सभी शिक्षकेतर कर्मचारी सूचित कुमार, दीपक कुमार पाण्डेय, आलम मुख्तार, सुधीर साव, विवेक कुमार एवं ओंकार कुमार आदि उक्त अवसर पर उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय के आई क्यू ए सी समन्वयक मनीष कुमार सिन्हा द्वारा किया गया।


