Pakur News : गनपुरा में चैती काली पूजा की धूम, पंडाल और लाइटिंग से सज रहा पूरा गांव

गनपुरा गांव में चैती काली पूजा को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। भव्य पंडाल, लाइटिंग और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ श्रद्धालुओं के लिए खास इंतजाम किए जा रहे हैं।

पाकुड़िया : प्रखंड क्षेत्र के गनपुरा गांव में चैती काली पूजा को लेकर उत्साह का माहौल है। आज से पूजा की तैयारियां युद्धस्तर पर शुरू कर दी गई हैं। इस वर्ष पूजा को भव्य बनाने के लिए आयोजन समिति द्वारा विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं, जिसमें आकर्षक पंडाल निर्माण मुख्य आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

​तैयारियों में जुटा पूजा कमेटी

​गनपुरा में हर साल की तरह इस बार भी चैती काली पूजा काफी धूमधाम से मनाने की योजना है। पूजा पंडाल को बेहद खूबसूरती से सजाया जा रहा है। कारीगर दिन-रात एक कर पंडाल को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि यहां की काली पूजा क्षेत्र में काफी प्रसिद्ध है, जिसे देखने के लिए दूर-दराज से श्रद्धालु पहुंचते हैं।

​आयोजन समिति के सदस्यों ने जानकारी दी कि आज से ही पूजा की औपचारिक तैयारियां जोर-शोर से प्रारंभ कर दी गई हैं। पंडाल की सजावट और लाइटिंग पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है ताकि भक्तों को एक अलौकिक अनुभव मिल सके। पूजा के दौरान विधि-विधान के साथ मां काली की आराधना की जाएगी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन होने की संभावना है।

​”गनपुरा की चैती काली पूजा हमारी आस्था का प्रतीक है। इस बार हम पंडाल और सजावट को और भी भव्य रूप दे रहे हैं ताकि श्रद्धालुओं को बेहतर माहौल मिल सके।” — आयोजन समिति सदस्य किस्कु पाल बाबू चांद पाल विश्वजीत पाल उमेश पाल काजल पल राधेश्याम पाल  बिस्कु पाल विकास पाल गोपाल कुमार पाल किशोर पाल राजेश पाल इत्यादि

लेखक के बारे में

By Anshika Ambasta

Anshika Ambasta covers local stories, trending topics, and news from the Jharkhand and Bihar desk at Samridh Jharkhand. With a focus on timely updates and impactful storytelling, she brings readers accurate and engaging news coverage. Passionate about journalism, she is…

Read More