Palamu News: पत्नी ने जहर देकर और गला घोंटकर की पति की हत्या

नवाजयपुर थाना क्षेत्र के कतरी गांव में 15 मार्च को एक महिला ने अपने पति पंकज कुमार यादव (24 वर्ष) की निर्मम हत्या कर दी। आरोपी पत्नी पिंकी कुमारी ने पहले पति के खाने में सल्फास मिलाया और फिर गला घोंटकर उसकी जान ले ली। पुलिस जांच में पता चला कि पिंकी अपने पति को पसंद नहीं करती थी और मायके में चल रहे प्रेम प्रसंग के चलते उसने इस घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने साक्ष्यों के आधार पर पिंकी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

नवाजयपुर: कतरी गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ एक पत्नी ने अपने ही पति की निर्मम हत्या कर दी। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी महिला ने पहले पति के खाने में जहर (सल्फास) मिलाया और बाद में ओढ़नी से गला घोंटकर उसकी जान ले ली। मृतक की पहचान 24 वर्षीय पंकज कुमार यादव के रूप में हुई है। घटना 15 मार्च की दोपहर करीब 2:30 बजे की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद जब दरवाजा खुला, तो अंदर पंकज का शव पड़ा मिला और उसकी 22 वर्षीय पत्नी पिंकी कुमारी वहीं मौजूद थी।

शुरुआत में पत्नी ने मामले को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की, लेकिन शव पर दांत से काटे जाने के निशान और घटनास्थल पर मिले साक्ष्यों (कपड़ों पर उल्टी के निशान और ओढ़नी पर खून के धब्बे) ने पुलिस का शक गहरा कर दिया। पुलिस द्वारा सख्ती से पूछताछ करने पर पिंकी कुमारी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। उसने बताया कि वह अपने पति को पसंद नहीं करती थी, जिसके कारण उसने इस खौफनाक कदम को अंजाम दिया। पुलिस जांच के अनुसार, यह मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है। 

बताया जा रहा है कि पिंकी कुमारी का मायके में ही किसी युवक के साथ संबंध था और वह शादी के बाद भी अधिकांश समय अपने मायके में ही रहती थी। हाल ही में उनके एक वर्षीय पुत्र के जन्मदिन के दौरान मायके में पंकज के साथ मारपीट की घटना भी हुई थी। इस संबंध में मृतक के पिता सत्येंद्र यादव के आवेदन पर नवाजयपुर थाना में कांड दर्ज किया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला पिंकी कुमारी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

लेखक के बारे में

By Anjali Sinha

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention…

Read More