Dumka News: कोयला खदानों के खिलाफ जिला खनन टास्क फोर्स की टीम की बड़ी कार्रवाई

गोपीकांदर: थाना क्षेत्र अंतर्गत ओड़मो पंचायत के डहारटोला गांव में अवैध रुप से संचालित कोयला खदानों के खिलाफ जिला खनन टास्क फोर्स की टीम ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की। टीम ने एक जेसीबी मशीन की मदद से दो अवैध कोयला खदानों की डोजरिंग के कर सुरंगों को पूरी तरह बंद कर दिया। प्रशासन को गुप्त सूचना मिली थी कि डहारटोला क्षेत्र में पूर्व में डोजरिंग के बावजूद फिर से अवैध तरीके से कोयला खनन किया जा रहा है। इसी सूचना पर माइनिंग इंस्पेक्टर गौरव सिंह एवं मनजीत दुबे तथा अंचल कर्मचारी निरीक्षक विक्रम विक्रांत, के नेतृत्व में जिला खनन टास्क फोर्स की टीम गठित की गयी। इसमें वन विभाग के रेंजर एलआर रवि, गोपीकांदर थाना प्रभारी सुमित कुमार भगत, वन प्रभारी साकेत कश्यप, समेत अन्य अधिकारी व कर्मी शामिल थे।

टीम मौके पर पहुंची तो स्थल पर सन्नाटा पसरा हुआ था। कोयला माफिया नहीं दिखे। लेकिन जांच के दौरान दो अवैध कोयला खदानों की चिह्नित किया गया। इसके बाद एक जेसीबी से खदान को ध्वस्त कर मिट्टी से पूरी तरह भर दिया गया। गोपीकांदर समाचार, अवैध कोयला खनन दुमका, जिला खनन टास्क फोर्स कार्रवाई, डहारटोला कोयला खदान, माइनिंग इंस्पेक्टर गौरव सिंह, झारखंड अवैध खनन न्यूज़, गोपीकांदर थाना पुलिस, कोयला खदान डोजरिंग, दुमका न्यूज़ अपडेटअभियान में एसआई धर्मल मांझी, दुर्गापुर वनपाल सुब्रेन हांसदा, होमगार्ड के जवान मौजूद थे।

लेखक के बारे में

By Anjali Sinha

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention…

Read More