बड़की सरिया नगर पंचायत: नवनिर्वाचित अध्यक्ष और सदस्यों का शपथ ग्रहण

गिरिडीह : उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी कार्यालय गिरिडीह के निर्देशानुसार मंगलवार को अनुमंडल सभागार सरिया में नवनिर्वाचित नगर अध्यक्ष व वार्ड पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान नगर पंचायत उपाध्यक्ष का अप्रत्यक्ष रूप से निर्वाचन कार्य संपन्न हुआ जिसमें कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी रामनिवास यादव ने निर्धारित कार्यक्रम के तहत मंगलवार को 10:30 बजे पूर्वाहन से 11:00 बजे पूर्वांचल के बीच नवनिर्वाचित नगर पंचायत अध्यक्ष शोभा देवी तथा सभी 12 वार्ड सदस्यों का शपथ ग्रहण करवाया।
वहीं निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उपाध्यक्ष पद के लिए नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने हेतु 11:00 बजे से 11:30 बजे पूर्वाहन तक समय निर्धारित की गई जिसमें नाम निर्देशन के लिए एकमात्र वार्ड पार्षदनगर पंचायत वार्ड नंबर 9 से निर्वाचित वार्ड पार्षद सुशील मंडल ने उपाध्यक्ष पद के लिए नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया।
एकमात्र नाम निर्देशन पत्र दाखिल होने से वार्ड संख्या 9 से नवनिर्वाचित वार्ड पार्षद सुशील मंडल बड़की सरिया नगर पंचायत उपाध्यक्ष पद के लिए निर्विरोध निर्वाचित हुए जिन्हें नगर पंचायत अध्यक्ष शोभा देवी ने शपथ ग्रहण करवाया चयन प्रक्रिया के पश्चात उपस्थित लोगों ने सभी नवनिर्वाचित अध्यक्ष उपाध्यक्ष तथा वार्ड पार्षदों का फूल माला से सम्मानित किया।
सभी चयनित लोगों ने ईमानदारी तथा कर्तव्य निष्ठा का परिचय देते हुए नगर पंचायत क्षेत्र के विकास के लिए शपथ लिया। मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी संतोष गुप्ता प्रखंड विकास पदाधिकारी ललित नारायण तिवारी अंचल अधिकारी संतोष कुमार, तहसीन अंसारी, फागू पंडित, मिलन यादव, मंजू देवी, संगीता देवी, गायत्री देवी, उमेश शाह, सुषमा देवी, सोनी देवी, कल्पना कुमारी, अरुण राम सहित कई अन्य लोग मौजूद थे ।


