मधुपुर के भिरखीबाद-सत्संगनगर मुख्य पथ पर बाइक दुर्घटना, मजदूर की मौत

मधुपुर के भिरखीबाद-सत्संगनगर मुख्य पथ पर सड़क दुर्घटना में 48 वर्षीय मजदूर बलदेव दास की मौत हो गई। बाइक तिलैया मोड़ के पास बिजली पोल से टकराई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी।

देवघर : मधुपुर के भिरखीबाद-सत्संगनगर मुख्य पथ पर सड़क दुर्घटना में 48 वर्षीय बलदेव दास की मौत हो गई। वह ईंट निर्माण मजदूर था और बाइक से जा रहा था। तिलैया मोड़ के पास उसकी बाइक बिजली पोल से टकरा गई। घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी। बुढ़ई थाना क्षेत्र के भिरखीबाद-सत्संगनगर मुख्य पथ पर तिलैया मोड़ के समीप सड़क दुर्घटना में 48 वर्षीय युवक की मौत हो गई।

युवक ईंट निर्माण मजदूर था। जानकारी के अनुसार सोमवार को जगदीशपुर से देवघर जाने के क्रम में बाइक सवार बालदेव दास उर्फ गुड़ा दास तिलैया मोड़ के पास बिजली पोल से टकरा गया। हादसे में घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों के अनुसार मृतक की पहचान जावागुड़ी पंचायत के बेलाटांड़ निवासी 48 वर्षीय बलदेव दास उर्फ गुड़ा दास के रूप में हुई है। बलदेव घर से ईंट बनाने के लिए निकला था। मजदूरी करने के बाद अपने गांव लौट रहा था।

उसी क्रम में उसकी बाइक अनियंत्रित होकर बिजली पोल से टकरा गयी। घटना में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए देवघर भेज दिया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

लेखक के बारे में

By Anshika Ambasta

Anshika Ambasta covers local stories, trending topics, and news from the Jharkhand and Bihar desk at Samridh Jharkhand. With a focus on timely updates and impactful storytelling, she brings readers accurate and engaging news coverage. Passionate about journalism, she is…

Read More