Koderma News : मंजुला शर्मा मेमोरियल एकेडमी में शिक्षकों के लिए प्रशिक्षण सत्र आयोजित

कोडरमा के डोमचांच स्थित मंजुला शर्मा मेमोरियल एकेडमी में शिक्षकों के शैक्षणिक और व्यावसायिक विकास के लिए एक विशेष प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज़ (IMS) गाज़ियाबाद की फैकल्टी सदस्य डॉ. अनिंदिता उपस्थित रहीं।

कोडरमा : डोमचांच स्थित मंजुला शर्मा मेमोरियल एकेडमी में शिक्षकों के शैक्षणिक एवं व्यावसायिक विकास को ध्यान में रखते हुए एक विशेष प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज़ (IMS), गाज़ियाबाद की बिज़नेस कम्युनिकेशन की फैकल्टी सदस्य डॉ. अनिंदिता उपस्थित रहीं।

डॉ. अनिंदिता अंग्रेज़ी विषय में पीएच.डी. तथा फाइनेंस में एमबीए की उपाधि प्राप्त विदुषी हैं। वे कम्युनिकेशन पेडागॉजी, एक्सपीरिएंशियल लर्निंग और टीचर ट्रेनिंग के क्षेत्र में विशेष दक्षता रखती हैं। अपने प्रशिक्षण सत्रों और कार्यशालाओं के माध्यम से वे शिक्षकों को आधुनिक, प्रभावी एवं संवादात्मक शिक्षण पद्धतियों को अपनाने के लिए प्रेरित करती हैं, जिससे कक्षा में सशक्त एवं सार्थक संवाद स्थापित हो सके और विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता के साथ उनकी सीखने की प्रक्रिया को और अधिक समृद्ध बनाया जा सके।

कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के स्कूल एडमिनिस्ट्रेटर आर.पी. पांडेय द्वारा मुख्य अतिथि डॉ. अनिंदिता को पुष्पगुच्छ भेंट कर हार्दिक स्वागत करने के साथ हुई।

इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक रजनीश जी ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण सत्र शिक्षकों के निरंतर विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। ऐसे कार्यक्रम शिक्षकों को नवीन शिक्षण तकनीकों और प्रभावी संवाद कौशल से अवगत कराते हैं, जिससे शिक्षण प्रक्रिया को और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाया जा सकता है।

स्कूल एडमिनिस्ट्रेटर आर.पी. पांडेय ने अपने वक्तव्य में कहा कि समय-समय पर आयोजित होने वाले ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम शिक्षकों को नई शिक्षण पद्धतियों से परिचित कराते हैं तथा उन्हें विद्यार्थियों के साथ बेहतर संवाद स्थापित करने में सहायक सिद्ध होते हैं।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्राचार्य ए.के. पांडेय ने मुख्य अतिथि सहित सभी उपस्थित शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापन किया।

इस अवसर पर अलख सिंह, राकेश रोशन, प्रिंस बर्नवाल, अमिता राय, रिया सिंह, संजीत शर्मा, आशीष कुमार, राजन मेहता एवं आर्ची सहित विद्यालय के अन्य शिक्षकगण उपस्थित थे।

लेखक के बारे में

By Kumar Ramesham

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Read More