Hazaribagh News: हिन्दुत्व प्रचारक अमन कुमार ने उपायुक्त से किया शिष्टाचार मुलाकात

हजारीबाग में रामनवमी के प्रथम मंगला के अवसर पर हिंदुत्व प्रचारक अमन कुमार ने उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने हजारीबाग की ऐतिहासिक रामनवमी को राजकीय महोत्सव का दर्जा दिलाने और महूदी शोभायात्रा पर लगे वर्षों पुराने प्रतिबंध को हटाने के लिए प्रशासन से सकारात्मक पहल की मांग की। उपायुक्त ने विषय की गंभीरता को समझते हुए उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है, जिसे रामभक्तों के लंबे संघर्ष के लिए एक शुभ संकेत माना जा रहा है।

हजारीबाग: हिन्दुत्व प्रचारक अमन कुमार ने रामनवमी के प्रथम मंगला के अवसर पर हजारीबाग के उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह से शिष्टाचार मुलाकात की और रामनवमी से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान अमन कुमार ने उपायुक्त को बजरंगबली की छायाप्रति भेंट कर रामनवमी के प्रथम मंगला की हार्दिक बधाई दी। साथ ही उन्होंने हजारीबाग की ऐतिहासिक और विश्वप्रसिद्ध रामनवमी को राजकीय महोत्सव का दर्जा देने तथा महूदी शोभायात्रा पर लगे प्रतिबंध को हटाने के विषय में पूर्व में किए गए संघर्षों और प्रयासों का उल्लेख करते हुए प्रशासन से सकारात्मक पहल की मांग की।

मुलाकात के दौरान उन्होंने बताया कि इस विषय को लेकर पूर्व जिला उपायुक्त से लेकर झारखंड के मुख्यमंत्री तक लगातार आवेदन दिए गए, कई बार आंदोलन किए गए और मुख्यमंत्री आवास का घेराव भी किया गया। कई स्तरों पर आश्वासन भी प्राप्त हुए, लेकिन अब तक इन मांगों का ठोस कार्यान्वयन नहीं हो सका है। उन्होंने महूदी क्षेत्र में लगभग 42 वर्षों के बाद शोभायात्रा निकाले जाने के दौरान उत्पन्न हुए राजनीतिक विवाद की पूरी पृष्ठभूमि और परिस्थितियों से भी उपायुक्त को अवगत कराया। उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने पूरे विषय को गंभीरता से सुनते हुए सकारात्मक रुख दिखाया और उचित पहल करने का आश्वासन दिया। इसे रामभक्तों के लंबे संघर्ष और प्रयासों का एक सकारात्मक संकेत माना जा रहा है।

लेखक के बारे में

By Anjali Sinha

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention…

Read More