Dumka News: 6 माह से राशन नहीं लेने वालों की सूची 2 दिनों में देने का अल्टीमेटम

रानीश्वर प्रखंड में उपायुक्त के निर्देशानुसार बीडीओ राजेश कुमार सिन्हा ने जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं के साथ बैठक की। ग्रीन कार्ड चावल और नमक वितरण की समीक्षा में पाया गया कि कई संपन्न और बाहर रहने वाले लोग राशन नहीं ले रहे हैं। बीडीओ ने ऐसे कार्डधारियों की सूची 2 दिनों में मांगी है ताकि उनके नाम विलोपित किए जा सकें। बैठक से बिना सूचना गायब रहने वाले 8 डीलरों से स्पष्टीकरण भी मांगा गया है।

रानीश्वर: उपायुक्त निदेशानुसार सोमवार को प्रखण्ड विकास पदाधिकारी राजेश कुमार सिन्हा की उपस्थिति में प्रखण्ड अन्तर्गत सभी जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं के साथ समीक्षा बैठक किया गया। उक्त बैठक में ग्रीन कार्ड का चावल वितरण तथा नमक वितरण के समीक्षा के क्रम में पाया गया कि दोनों वितरण का स्थिति संतोषजनक नहीं है, इस संबंध में कुछ जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं के द्वारा बताया गया कि कुछ ऐसे कार्डधारी जो कि काम करने बाहर चले गये तथा कुछ सम्पन्न परिवार भी है जो राशन उठाव करने नहीं आते है। 

सभी जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं को निदेश दिया गया कि विगत छः माह से राशन उठाव नहीं करने वाले कार्डधारी/सक्षम कार्डधारी की सूची 2 दिनों के अन्दर कार्यालय में समर्पित करें। ताकि उक्त कार्डधारियों का नाम विलोपित करने हेतु अग्रेतर कारवाई किया जा सके। उक्त बैठक में बिना सूचना का अनुपस्थित जन वितरण प्रणाली विक्रेता रमन टुडू, कुणाल कुमार दे, मार्शल महिला एस०एच०जी०, मुरूद वाहा एस०एच०जी०, जाग्रति एस०एच०जी०, शिशिर मराण्डी, उदय सोरेन एवं सुजीत किस्कु को कारणपृच्छा किया गया। उक्त बैठक में प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी रोहित महतो, सहायक प्रबंधक गोदाम विश्वनाथ सिंह तथा सभी जन वितरण प्रणाली विक्रेता भी उपस्थित थे।

लेखक के बारे में

By Anjali Sinha

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention…

Read More