Koderma News: ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन में रक्तदान शिविर का सफल आयोजन

कोडरमा: ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई एवं सदर अस्पताल कोडरमा के संयुक्त तत्वावधान में रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन के सहायक प्राध्यापक अनिल दास ग्रिजली विद्यालय, तिलैया डैम के शिक्षकों सौरव केसरी एवं अनुराग कुमार सिंह और केएसएच यूथ फाउंडेशन, कोडरमा के सदस्यों सुमित कुमार और रामू कुमार ने उक्त शिविर में रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के नोडल पदाधिकारी सौरभ शर्मा ने कहा है कि रक्तदान जीवन में महादान होता है। देश के सभी युवाओं को जीवन में रक्तदान अवश्य करना चाहिए। जिससे जरूरतमंदों व्यक्तियों को नया जीवन प्रदान किया जा सके। उन्होंने युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान करने के लिए आग्रह किया। केएसएच यूथ फाउंडेशन के निदेशक विशाल कुमार सिंह ने बी. एड. सत्र 2025-27 के प्रशिक्षुओं को जीवन में रक्तदान का महत्व बताया।
शिविर में सदर अस्पताल कोडरमा से डॉ॰ शैलेंद्र वर्मा और सदस्य, ग्रिजली विद्यालय के सदस्य, महाविद्यालय के बी. एड. सत्र 2025-27 के सभी प्रशिक्षु एवं महाविद्यालय के आंतरिक गुणवता आश्वासन प्रकोष्ठ के समन्वयक मनीष कुमार सिन्हा, डी एल एड समन्वयक खुशबू कुमारी सिन्हा एवं सभी सहायक प्राध्यापक संजीत कुमार, चुन्नु कुमार आदि एवं सभी शिक्षकेतर कर्मचारी वो अन्य सदस्य उक्त अवसर पर उपस्थित रहे। संपूर्ण कार्यक्रम सहायक प्राध्यापक अनिल दास के देखरेख में सम्पन्न हुआ।


