निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री पर राजद का स्वागत, परिवारवाद पर उठे सवाल

निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री पर राजद ने स्वागत करते हुए कहा कि नीतीश कुमार भी अब परिवारवाद से अछूते नहीं रहे।

रांची : रविवार को झारखंड प्रदेश राजद प्रवक्ता कैलाश यादव ने प्रेस ब्यान जारी कर कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री एवं जेडीयू प्रमुख नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार का राजनीति में सक्रिय रूप से आज सदस्यता लेने पर स्वागत किया है । 

यादव ने कहा कि युवाओं का राजनीति में सक्रिय रूप से शामिल होना और बढ़चढ़ कर सामाजिक तौर पर देश/प्रदेश के लिए कार्य करना अच्छी बात है । 

कैलाश यादव ने कहा कि देश में परिवारवाद पर आजीवन सवाल खड़ा करने वाले नीतीश कुमार भी अब इससे अछूते नहीं रहे क्योंकि पुत्रमोह में नीतीश कुमार को झुकना पड़ा और अंततः अपने इकलौते पुत्र निशांत कुमार को सक्रिय राजनीति एवं विरासत बचाने के लिए सहमति प्रदान करना पड़ा। 

यादव ने कहा कि राजनीतिक उत्तराधिकारी के तौर पर बीजेपी में सैकड़ों नेताओं के परिवार सदियों से परिवारवाद पर काबिज रहा है लेकिन भाजपा ठीक इसके उलट राजनीतिक फायदे के लिए परिवारवाद पर थोथी दलील देने का काम करते रही है । 

बीजेपी का सहयोगी पार्टी जेडीयू सुप्रीमो नीतीश कुमार के सुपुत्र निशांत के आज सक्रिय राजनीति में शामिल होने पर परिवारवाद के सवालों से कोई  बच नहीं सकता । इसलिए कहावत के तौर पर यही कहना है कि शीशे की दीवार पर कभी भी किसी को पत्थर नहीं फेंकने चाहिए । 

लेखक के बारे में

By Anshika Ambasta

Anshika Ambasta covers local stories, trending topics, and news from the Jharkhand and Bihar desk at Samridh Jharkhand. With a focus on timely updates and impactful storytelling, she brings readers accurate and engaging news coverage. Passionate about journalism, she is…

Read More