Sahebganj News : पेट्रोल-डीजल की कमी की अफवाह से मचा हड़कंप, पंपों पर लगी लंबी कतारें

साहिबगंज जिले में पेट्रोल-डीजल की कमी की अफवाह फैलने के बाद कई पेट्रोल पंपों पर अफरातफरी का माहौल बन गया। सोशल मीडिया पर फैल रही अपुष्ट खबरों के कारण लोग कैन और डिब्बे लेकर पेट्रोल-डीजल भरवाने के लिए पंपों पर पहुंचने लगे, जिससे कई स्थानों पर लंबी कतारें लग गईं।

साहिबगंज: प्रखंड मुख्यालय क्षेत्र के कई पेट्रोल पंपों पर उस समय लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी, जब सोशल मीडिया पर पेट्रोल-डीजल की कमी की अफवाह फैल गई। लोग जरूरत से ज्यादा पेट्रोल-डीजल भरवाने के लिए कैन और डिब्बे लेकर पंपों पर पहुंचने लगे, जिससे कई जगह लंबी कतारें लग गईं। पंप संचालकों ने बताया कि पेट्रोल-डीजल की कमी को लेकर सरकार या तेल कंपनियों की ओर से कोई आधिकारिक सूचना जारी नहीं हुई है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और बिना जरूरत ईंधन जमा न करें।

इधर तेल कंपनियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जिले में पेट्रोल या डीजल की कोई कमी नहीं है और सप्लाई पूरी तरह सामान्य चल रही है। अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि वे सोशल मीडिया पर फैल रही अपुष्ट खबरों पर भरोसा न करें। वहीं, विशेषज्ञों का कहना है कि बिना पुष्टि के फैलने वाली खबरें कई बार बेवजह घबड़ाहट और अव्यवस्था पैदा कर देती हैं। इसीलिए किसी भी जानकारी को साझा करने से पहले उसकी सच्चाई जरूर जांच लेनी चाहिए।

उल्लेखनीय है कि बीते शुक्रवार और शनिवार को अफवाह के कारण राजमहल, बरहरवा, तीनपहाड़, मंडरो, बरहेट सहित कई जगहों के पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें लग गईं, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कुछ जगहों पर तो लोग आपस में धक्का-मुक्की भी करने लगे। प्रशासन ने अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही है। जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और शांति बनाए रखें।

लेखक के बारे में

By Mohit Sinha

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Read More