Sahebganj News : रमज़ान के मौके पर सामूहिक इफ्तार पार्टी का आयोजन, विधायक निसात आलम होंगी मुख्य अतिथि
_samridh_1200x720-1024x614.jpeg)
साहिबगंज: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के महासचिव डॉ. तनवीर आलम के आवास पर शनिवार, 7 मार्च को शाम 4:30 बजे सामूहिक इफ्तार पार्टी का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर अल्पसंख्यक समाज के लोग बड़ी संख्या में इफ्तार में शामिल होंगे।
इफ्तार पार्टी में पाकुड़ की विधायक निसात आलम बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहेंगी। कार्यक्रम के आयोजक डॉ. तनवीर आलम ने बताया कि इस पवित्र महीने में मोहब्बत और भाईचारे का संदेश फैलाने तथा हिंदू-मुस्लिम तहज़ीब और सामाजिक सौहार्द को मजबूत करने के उद्देश्य से इस इफ्तार पार्टी का आयोजन किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि यह रोज़ा-इफ्तार समारोह हर वर्ष आयोजित किया जाता है, जिसमें हिंदू और मुस्लिम दोनों समुदायों के लोग शामिल होते हैं। इससे आपसी सौहार्द और भाईचारा और मजबूत होता है।
उन्होंने कहा कि रमज़ान का महीना मुस्लिम धर्मावलंबियों के लिए बेहद पवित्र माना जाता है। इस दौरान लोग रोज़ा रखकर इबादत करते हैं और जरूरतमंदों की मदद कर पुण्य अर्जित करते हैं।


