Palamu News: नवनिर्वाचित वार्ड पार्षद राज रानी ने विजय जुलूस निकालकर दी होली की शुभकामनाएं 

छतरपुर: छतरपुर नगर पंचायत के वार्ड संख्या चार से नवनिर्वाचित वार्ड पार्षद राजरानी ने अपने समर्थक के साथ विजय जुलूस निकालकर होली की शुभकामनाएं देते हुए लोगों के प्रति आभार जताया। विदित हो कि राजरानी पूर्व वार्ड पार्षद रवि राज (दीपक) के पत्नी है जिन्होंने वार्ड पार्षद के साथ-साथ वार्ड संघ के अध्यक्ष के रूप में भी कार्य किया हैं। इस मौके पर राज रानी ने बताया कि क्षेत्र के लोगों ने जिस प्रकार से मुझ पर भरोसा जताया और मुझे इस काबिल समझा कि मैं इस क्षेत्र का सेवा कर सकूं। उस प्रकार से मैं भी लोगों के भरोसे पर खरा उतरने के प्रयास करूंगी तथा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए दृढ़ संकल्पित हूं। इस मौके पर रामजीत कुमार, हेमंत कुमार डॉ. मिथिलेश कुमार,डॉ. रागिनी रंजन, महेंद्र कुमार,उदय कुमार, अजय, श्याम,पिंटू,मुन्ना सहित सैकड़ो समर्थक उपस्थित थे।

लेखक के बारे में

By Anjali Sinha

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention…

Read More