Mercedes-Benz CLA Electric भारत लॉन्च: 792 km रेंज, 20 मिनट चार्ज, कीमत और बुकिंग डिटेल्स

ऑटोमोबाईल: भारतीय बाजार में लग्जरी इलेक्ट्रिक गाड़ियों की होड़ तेज हो गई है, और मर्सिडीज-बेंज ने अपनी नई CLA इलेक्ट्रिक सेडान से बाजी मार ली है। कंपनी ने इस शानदार ईवी को हाल ही में पेश किया, जो लंबी रेंज, ताकतवर परफॉर्मेंस और आलीशान कम्फर्ट का बेहतरीन मेल पेश करती है।

Mercedes-Benz CLA Electric unveiled in India with a claimed range of 792km  - India Today

इस कार में 85 kWh का दमदार बैटरी पैक लगा है, जो एक बार फुल चार्ज पर 792 किलोमीटर तक की शानदार रेंज देता है। 268 बीएचपी की ताकत वाले इलेक्ट्रिक मोटर के दम पर यह सेडान महज 6.7 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रतिघंटा की स्पीड पकड़ लेती है। ऊपर से 240 kW की अल्ट्रा-फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ सिर्फ 20 मिनट में 400 किलोमीटर की रेंज मिल जाती है, जो लंबी यात्राओं को बनाती है बेहद सुविधाजनक।

Mercedes-Benz CLA Electric Price - Features, Images & Reviews

डिजाइन की बात करें तो CLA इलेक्ट्रिक का लुक बेहद आकर्षक है – आगे बंद ग्रिल पर 142 छोटे स्टार पैटर्न वाले बैकलिट स्टार्स, स्टार शेप के एलईडी डीआरएल वाले ट्विन-पॉड हेडलैंप्स, कनेक्टेड टेललैंप्स, फ्लश फिटिंग डोर हैंडल्स और 18 इंच के स्टाइलिश अलॉय व्हील्स इसे प्रीमियम लुक देते हैं। डायमेंशन्स में यह 4723 एमएम लंबी, 1855 एमएम चौड़ी, 1468 एमएम ऊंची है, व्हीलबेस 2790 एमएम का है, साथ ही 405 लीटर का बूट स्पेस और 101 लीटर का फ्रंक मिलता है। कलर ऑप्शन्स में कॉस्मिक ब्लैक, पोलर वाइट, अल्पाइन ग्रे, पैटागोनिया रेड और क्लियर ब्लू जैसे विकल्प उपलब्ध हैं।

Mercedes CLA Electric unveiled in India; Bookings open in March | Team-BHP

इंटीरियर में हर चीज लग्जरी का एहसास कराती है। 14 इंच का बड़ा सेंट्रल टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, 10.25 इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, वायरलेस स्मार्टफोन कनेक्टिविटी और चार्जिंग, पैनोरमिक सनरूफ, 100 वॉट वाले यूएसबी-सी फास्ट चार्जिंग पोर्ट्स, डुअल जोन क्लाइमेट कंट्रोल, 360 डिग्री कैमरा और रडार बेस्ड लेवल-2 एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम जैसी खूबियां इसे टॉप क्लास बनाती हैं।

Mercedes-Benz CLA electric India launch confirmed for 2026 | Hindustan Times

कीमत की बात करें तो शुरुआती एक्स-शोरूम प्राइस करीब 60 लाख रुपये तक हो सकती है, जिसका आधिकारिक ऐलान अप्रैल में होगा। प्री-बुकिंग 10 मार्च से शुरू हो रही है, और डिलीवरी भी जल्द शुरू होने वाली है। जो लोग लग्जरी ईवी की तलाश में हैं, उनके लिए यह एक परफेक्ट चॉइस साबित हो सकती है।

लेखक के बारे में

By Samridh Media Desk

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and…

Read More